Fela News Lifestyle Header Banner

सोने की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ें, MCX 1,26,000 पार

सोने की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ें, MCX 1,26,000 पार

Last Updated Oct - 15 - 2025, 02:41 PM | Source : Fela News

15 अक्टूबर को MCX पर सोना 1,27,500 तक पहुंच गया। अगर आप आज सोना खरीदना चाहते हैं तो अपने शहर का ताजा रेट जान लेना जरूरी है।
सोने की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ें
सोने की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ें

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। 15 अक्टूबर, बुधवार को एमसीएक्स पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 0.52% बढ़कर 1,26,915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह करीब 11:20 बजे सोना 1,26,985 रुपए पर ट्रेड कर रहा था और दिन में यह 1,27,500 रुपए के हाई लेवल तक पहुंच गया।

वहीं, चांदी की कीमतें भी बढ़ीं। 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 1,59,800 रुपए प्रति किलो पर ओपन हुई और दिन में 1,61,418 रुपए तक पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक चांदी 1,60,642 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रही थी। इस उछाल का कारण वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता और चांदी की बढ़ती मांग है।

सोना खरीदने वाले लोगों को अपने शहर का ताजा रेट जानना जरूरी है। शहरों के सोने के दाम इस प्रकार हैं (प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली:

24 कैरेट: 1,29,040 रुपए

22 कैरेट: 1,18,300 रुपए

18 कैरेट: 97,120 रुपए

मुंबई:

24 कैरेट: 1,28,890 रुपए

22 कैरेट: 1,18,150 रुपए

18 कैरेट: 96,970 रुपए

चेन्नई:

24 कैरेट: 1,29,380 रुपए

22 कैरेट: 1,18,600 रुपए

18 कैरेट: 98,000 रुपए

कोलकाता:

24 कैरेट: 1,28,890 रुपए

22 कैरेट: 1,18,510 रुपए

18 कैरेट: 96,970 रुपए

अहमदाबाद:

24 कैरेट: 1,28,940 रुपए

22 कैरेट: 1,18,200 रुपए

18 कैरेट: 97,020 रुपए

लखनऊ:

24 कैरेट: 1,28,040 रुपए

22 कैरेट: 1,18,300 रुपए

18 कैरेट: 97,120 रुपए

त्योहारी सीजन और दिवाली के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। 24 कैरेट सोना निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट से गहने बनाए जाते हैं। हाल ही में कीमतों में तेजी से लोगों के लिए सोना खरीदना थोड़ा मुश्किल हो गया है।

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More