Fela News Lifestyle Header Banner

दिवाली के बाद सोने का भाव गिरा, रेट देखें आज

दिवाली के बाद सोने का भाव गिरा, रेट देखें आज

Last Updated Oct - 21 - 2025, 01:49 PM | Source : Fela News

Gold Rate Today: मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,32,770 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,21,700 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है।
दिवाली के बाद सोने का भाव गिरा
दिवाली के बाद सोने का भाव गिरा

Gold Rate after Diwali: दिवाली के अगले दिन यानी मंगलवार को सोने की कीमतें गिर गईं। 21 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना देश में प्रति 10 ग्राम 1,32,770 रुपये में बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,21,700 रुपये में उपलब्ध है। इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। चांदी की कीमत 1,70,000 रुपये प्रति किलो है।

शहरों के ताजातरीन भाव:

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद और पुणे: 24 कैरेट सोना 1,32,770 रुपये, 22 कैरेट 1,21,700 रुपये, 18 कैरेट 99,580 रुपये प्रति 10 ग्राम।

दिल्ली और जयपुर: 24 कैरेट सोना 1,32,920 रुपये, 22 कैरेट 1,21,850 रुपये, 18 कैरेट 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम।

सोने की कीमत क्यों बदलती है?

पिछले दिनों सोने की कीमत में तेजी रही, इसका कारण अमेरिकी फेड की संभावित ब्याज दर कटौती और निवेशकों के बीच सोने को सुरक्षित निवेश मानना है।

सोने और चांदी के दाम रोज बदलते हैं। इसकी कीमतें केवल धातु के मूल्य पर नहीं, बल्कि मुद्रा विनिमय दर, टैक्स और निवेशकों की भावनाओं पर भी निर्भर करती हैं।

  • डॉलर-रुपया असर: सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं। डॉलर मजबूत या रुपया कमजोर होने पर भारत में सोने की कीमत बढ़ जाती है।
  • आयात और टैक्स: भारत में ज्यादातर सोना आयात होता है। इंपोर्ट ड्यूटी, GST और स्थानीय कर सीधे कीमत को प्रभावित करते हैं।
  • वैश्विक स्थिति: युद्ध, मंदी या ब्याज दर बदलाव जैसी वैश्विक घटनाएं भी कीमत में उतार-चढ़ाव लाती हैं। अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं।
  • संस्कृति और मांग: भारत में सोना परंपरा और त्योहारों से जुड़ा है। शादी, त्योहार और शुभ अवसर पर मांग बढ़ने से कीमत में उछाल आता है।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More