Header Image

Stock Market 24 February: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 524 अंक टूटा

Stock Market 24 February: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 524 अंक टूटा

Last Updated Feb - 24 - 2026, 10:15 AM | Source : Fela News

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 24 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत करते नजर आए।
शेयर बाजार में भूचाल
शेयर बाजार में भूचाल

Stock Market Today: मंगलवार, 24 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 242 अंक टूटकर 83,052 के स्तर पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी 50 भी 71 अंक फिसलकर 25,641 पर ओपन हुआ।

सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 501 अंक गिरकर 82,792 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 137 अंक टूटकर 25,575 के स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में टाटा स्टील, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट में बढ़त रही। वहीं एटरनल, एचसीएल टेक, टीसीएस, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा में गिरावट दर्ज की गई।

इससे पहले सोमवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 479 अंक चढ़कर 83,294 पर और निफ्टी 141 अंक बढ़कर 25,713 के स्तर पर बंद हुआ था। उस दिन बीएसई के 20 शेयर बढ़त में और 10 शेयर गिरावट में बंद हुए थे।

यह भी पढ़े 

Gold Silver Price Today: सोना 3000 और चांदी 13500 महंगी, जानें ताजा रेट

Share :

Trending this week

FD समय से पहले तोड़ी तो लगेगा झटका!

May - 26 - 2026

Fixed Deposit:फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को आज भी सबसे सुरक्षित निवे... Read More

सोना फिर हुआ महंगा!

May - 26 - 2026

Gold Silver Price Today, 26 May 2026:देश में बढ़ती महंगाई के बीच अब सोना और चां... Read More

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट!

May - 26 - 2026

Stock Market Live Today: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 26 मई... Read More