Fela News Lifestyle Header Banner

शादी सीजन से पहले घटे सोने के दाम, जानें आज रेट

शादी सीजन से पहले घटे सोने के दाम, जानें आज रेट

Last Updated Nov - 04 - 2025, 02:44 PM | Source : Fela News

4 नवंबर को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई. MCX पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर मंगलवार को 1,20,802 रुपये प्रति 10 ग्रा
शादी सीजन से पहले घटे सोने के दाम
शादी सीजन से पहले घटे सोने के दाम

Gold Price Today:घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 4 नवंबर को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,20,802 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन सोना 1,21,409 रुपये पर बंद हुआ था।

सुबह 9:55 बजे तक एमसीएक्स पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,20,760 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन से करीब 650 रुपये कम था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,20,970 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें: आज सोने की कीमत बढ़ी या घटी? जानें ताजा रेट

चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी 1,47,131 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी, जबकि कारोबारी दिन की शुरुआत में यह 1,46,466 रुपये पर खुली थी। पिछले दिन के मुकाबले इसमें करीब 630 रुपये की गिरावट आई।

शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,22,510 | 22 कैरेट - ₹1,12,400 | 18 कैरेट - ₹91,990

मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,22,460 | 22 कैरेट - ₹1,12,250 | 18 कैरेट - ₹91,840

चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,22,730 | 22 कैरेट - ₹1,12,500 | 18 कैरेट - ₹93,900

कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,22,460 | 22 कैरेट - ₹1,12,250 | 18 कैरेट - ₹91,840

अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,22,510 | 22 कैरेट - ₹1,12,300 | 18 कैरेट - ₹91,890

लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,22,510 | 22 कैरेट - ₹1,12,400 | 18 कैरेट - ₹91,990

नवंबर में शादी के सीजन से पहले सोने के दाम में आई गिरावट से खरीदार खुश हैं। भारत में शादी या त्योहारों के मौके पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही, निवेशकों के लिए सोना हमेशा सुरक्षित निवेश का अच्छा विकल्प रहा है। शादी के सीजन में इनकी मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: सेंसेक्स 180 अंक गिरा, निफ्टी 25,700 के नीचे पहुंचा

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More