Fela News Lifestyle Header Banner

सोने के दाम में उछाल: सभी कैरेट गोल्ड रेट आज फिर बढ़े

सोने के दाम में उछाल: सभी कैरेट गोल्ड रेट आज फिर बढ़े

Last Updated Nov - 29 - 2025, 05:08 PM | Source : Fela News

Gold Price: सोने के दाम आज एक बार फिर चढ़ गए हैं. लगातार दो दिनों की बढ़त के बाद 24 कैरेट सोना अब 1.3 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है. विशेषज्ञों का कहना है
सभी कैरेट गोल्ड रेट आज फिर बढ़े
सभी कैरेट गोल्ड रेट आज फिर बढ़े

Gold Jewellery Price: देश में शादी का सीजन शुरू होते ही सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। दो दिन की लगातार बढ़त के बाद 24 कैरेट सोना 1.3 लाख रुपये प्रति 100 ग्राम के स्तर को पार कर चुका है। बाज़ार जानकारों का कहना है कि मौजूदा रुझान सोने की कीमतों में और उछाल की ओर इशारा कर रहा है और यह फिर से अपने पुराने रिकॉर्ड हाई को चुनौती दे सकता है। पिछली बार 19 मार्च 2025 को सोना अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था।

आज के ताज़ा रेट

शनिवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,360 रुपये उछलकर 1,29,920 रुपये हो गई, जबकि 100 ग्राम सोना 13,600 रुपये चढ़कर 12,98,200 रुपये पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा दिन है जब कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

शुक्रवार को ही 10 ग्राम और 100 ग्राम सोने की कीमतों में क्रमशः 710 रुपये और 7,100 रुपये की बढ़त देखी गई थी। दो दिनों में कुल मिलाकर 20,700 रुपये (100 ग्राम) और 2,070 रुपये (10 ग्राम) की तेजी दर्ज की गई।

8 ग्राम और 1 ग्राम सोना क्रमशः 1,03,856 रुपये और 12,982 रुपये पर पहुंच गया है।

22 और 18 कैरेट सोने में भी बढ़त

केवल 24 कैरेट ही नहीं, बल्कि अन्य कैरेट के सोने में भी कीमतें बढ़ी हैं।

22 कैरेट गोल्ड रेट:

100 ग्राम: 12,500 रुपये बढ़कर 11,90,000 रुपये

10 ग्राम: 1,250 रुपये बढ़कर 1,19,000 रुपये

8 ग्राम: 1,000 रुपये बढ़कर 95,200 रुपये

1 ग्राम: 125 रुपये बढ़कर 11,900 रुपये

18 कैरेट गोल्ड रेट:

10 ग्राम: 1,030 रुपये बढ़कर 97,370 रुपये

100 ग्राम: 10,300 रुपये बढ़कर 9,73,700 रुपये

8 ग्राम: 824 रुपये बढ़कर 77,896 रुपये

1 ग्राम: 103 रुपये बढ़कर 9,737 रुपये

चांदी ने भी पकड़ी रफ़्तार

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी आज बड़ा उछाल देखा गया। एक किलो चांदी का भाव 9,000 रुपये बढ़कर 1,85,000 रुपये पहुंच गया है।

100 ग्राम और 10 ग्राम चांदी के रेट भी 900 रुपये और 90 रुपये बढ़कर क्रमशः 18,500 रुपये और 1,850 रुपये हो गए हैं।

 

ये भी पढ़ें:

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More