Header Image

सोने की कीमतों में उछाल! त्योहारों से पहले बढ़ी चमक

सोने की कीमतों में उछाल! त्योहारों से पहले बढ़ी चमक

Last Updated Oct - 09 - 2025, 11:13 AM | Source : Fela news

सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. सोने के दाम अब 1,24,000 के पार पहुंच गए हैं. खरीदने से पहले अपने शहर का रेट जरूर जांच लें ताकि नुकसान न हो.
सोने की कीमतों में उछाल!
सोने की कीमतों में उछाल!

Gold Price Today: सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. दीपावली और धनतेरस से पहले ही सोने की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं. गुरुवार, 9 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. त्योहारों के सीजन में लोग सोना खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार बढ़ती कीमतें जेब पर भारी पड़ सकती हैं.

अमेरिका में टैरिफ विवाद और लंबे समय से चल रहे शटडाउन के कारण वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ा है, जिससे सोने के दामों में उछाल आया है. निवेशक अब सोने को एक सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं, जिसकी वजह से सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.

मुख्य शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली:

24 कैरेट - ₹1,24,090

22 कैरेट - ₹1,13,760

18 कैरेट - ₹93,110

मुंबई:

24 कैरेट - ₹1,23,940

22 कैरेट - ₹1,13,610

18 कैरेट - ₹92,960

चेन्नई:

24 कैरेट - ₹1,24,210

22 कैरेट - ₹1,13,860

18 कैरेट - ₹94,260

कोलकाता:

24 कैरेट - ₹1,23,940

22 कैरेट - ₹1,13,610

18 कैरेट - ₹92,960

अहमदाबाद:

24 कैरेट - ₹1,23,990

22 कैरेट - ₹1,13,660

18 कैरेट - ₹93,010

बैंगलोर:

24 कैरेट - ₹1,23,940

22 कैरेट - ₹1,13,610

18 कैरेट - ₹92,960

लखनऊ:

24 कैरेट - ₹1,24,090

22 कैरेट - ₹1,13,760

18 कैरेट - ₹93,110

चांदी की कीमतें भी तेजी पर:

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को चांदी के रेट में 3,000 रुपए से ज्यादा का उछाल आया. दिल्ली में गुरुवार को चांदी ₹1,60,100 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में इसका भाव ₹1,70,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.

वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण चांदी के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी ने तोड़ा 25,100 का आंकड़ा

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More