Fela News Lifestyle Header Banner

सोने की कीमतों में उछाल, 24 दिसंबर देशभर के रेट

सोने की कीमतों में उछाल, 24 दिसंबर देशभर के रेट

Last Updated Dec - 24 - 2025, 03:33 PM | Source : Fela News

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतें डॉलर में तय होती हैं. ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति बदलने पर इन दोनों धातुओं के दामों पर सीधा असर पड़त
सोने की कीमतों में उछाल
सोने की कीमतों में उछाल

Gold Price Today: एक दिन पहले तेज बढ़त के बाद सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को भी जारी रहा. शुरुआती कारोबार में गोल्ड के दाम फिर चढ़ते नजर आए. अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों और निवेशकों की बढ़ती रुचि का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा. गोल्डमैन सैक्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 70 फीसदी वैश्विक संस्थागत निवेशकों को उम्मीद है कि अगले साल सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है. इसी भरोसे से भारतीय बाजार में भी सोने की मांग मजबूत बनी हुई है.

आपके शहर में आज का भाव

आज 24 कैरेट सोना 380 रुपये की बढ़त के साथ 1,38,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं 22 कैरेट सोना 350 रुपये महंगा होकर 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 290 रुपये की बढ़त के साथ 1,04,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा.

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,39,080 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,27,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,04,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1,38,930 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,27,350 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,04,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

कैसे तय होती है सोने-चांदी की कीमत

सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर-रुपया विनिमय दर इसका सबसे बड़ा आधार है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर इन धातुओं के दाम डॉलर में तय होते हैं. डॉलर मजबूत होने या रुपये के कमजोर होने पर भारत में कीमतें बढ़ जाती हैं.

इसके अलावा, भारत में सोने का ज्यादातर हिस्सा आयात किया जाता है, इसलिए आयात शुल्क, जीएसटी और अन्य टैक्स भी दामों को प्रभावित करते हैं. युद्ध, आर्थिक मंदी, भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों में बदलाव जैसी वैश्विक घटनाएं भी सोने की कीमतों पर असर डालती हैं. ऐसे समय में निवेशक जोखिम से बचने के लिए सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं.

भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों के दौरान सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों को सहारा मिलता है. महंगाई के दौर में भी सोना निवेशकों के लिए भरोसेमंद माना जाता है. इन्हीं कारणों से आने वाले समय में भी सोने की कीमतों में मजबूती बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More