Fela News Lifestyle Header Banner

Gold Rate धनतेरस से पहले सोना रिकॉर्ड पर, चांदी में भारी गिरावट

Gold Rate धनतेरस से पहले सोना रिकॉर्ड पर, चांदी में भारी गिरावट

Last Updated Oct - 18 - 2025, 10:46 AM | Source : Fela News

Gold Rate धनतेरस शनिवार को और दिवाली सोमवार के दिन मनाई जाएगी.परंपरा है कि धनतेरस पर सोना-चांदी जैसी कीमती चीजें खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए इस समय हर साल मा
धनतेरस से पहले सोना रिकॉर्ड पर
धनतेरस से पहले सोना रिकॉर्ड पर

Gold Rate धनतेरस और दिवाली से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की मांग तेजी से बढ़ गई है.  इसी वजह से शुक्रवार को सोना 3,200 रुपये उछलकर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. यह जानकारी अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने दी. हालांकि, चांदी की कीमत में 7,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

सोना नए रिकॉर्ड पर

पिछले सत्र में 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं 99.5% शुद्धता वाला सोना 3,200 रुपये बढ़कर 1,34,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. कारोबारियों का कहना है कि धनतेरस और दिवाली के लिए भारी खरीदारी की जा रही है, जिसकी वजह से कीमतों में उछाल आया है.

त्योहारों का असर

धनतेरस शनिवार और दिवाली सोमवार को है. परंपरागत रूप से इस समय सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए हर साल इस दौरान मांग बढ़ जाती है. इसके अलावा, निवेशकों और केंद्रीय बैंकों द्वारा सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीद बढ़ने से भी कीमतों को मजबूती मिली है.

चांदी में गिरावट

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिका में आर्थिक अनिश्चितता और डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण निवेशकों ने सोने में निवेश बढ़ा दिया है. इसका असर चांदी पर पड़ा और उसकी कीमत 7,000 रुपये गिरकर 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पहले 1,84,000 रुपये थी.

वैश्विक बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.52% गिरकर 4,303.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी भी 1.32% टूटकर 53.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More