Header Image

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल: पहली बार ₹96,000 के पार

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल: पहली बार ₹96,000 के पार

Last Updated Apr - 17 - 2025, 10:39 AM | Source : Fela News

Gold Rate Today: 17 अप्रैल 2025 को सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया, जब इसकी कीमत ₹96,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई। हालांकि, उच्च कीमतों के चलते भारत में आभूषणों
Gold Rate Today
Gold Rate Today

Gold Rate Today:  भारत में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अब ये ऑल टाइम हाई यानी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू बाजार, दोनों जगहों पर आज सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता ट्रेड वॉर और ग्लोबल मंदी की आशंकाओं की वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी कारण सोने और चांदी दोनों के रेट में तेजी देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में भारत में सोना ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

आज के भाव (17 अप्रैल 2025)

24 कैरेट सोना: ₹96,180 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹88,160 प्रति 10 ग्राम

मुख्य शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
 

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली ₹96,320 ₹88,300
मुंबई ₹96,170 ₹88,150
कोलकाता ₹96,170 ₹88,150
चेन्नई ₹96,320 ₹88,300
अहमदाबाद ₹96,220 ₹88,200
लखनऊ ₹96,320 ₹88,300
जयपुर ₹96,320 ₹88,300
पटना ₹96,220 ₹88,200
हैदराबाद ₹96,170 ₹88,150
गुरुग्राम ₹96,320 ₹88,300
बेंगलुरु ₹96,220 ₹88,200
नोएडा ₹96,320  ₹88,300

सोने की कीमतों में यह तेजी अभी कुछ दिन और बनी रह सकती है, इसलिए निवेश या गहनों की खरीददारी करते समय सोच-समझकर फैसला लें।

यह भी पढ़े.......

भारत में आज सोने की कीमत – 16 अप्रैल 2025

Share :

Trending this week

शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी! सेंसेक्स 876 अंक उछला

Jun - 12 - 2026

Share Market Today: शुक्रवार, 12 जून को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शु... Read More

सोना फिर भागा रिकॉर्ड हाई की ओर

Jun - 12 - 2026

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत से खरीदें Apple, Tesla, Google के शेयर

Jun - 12 - 2026

US Stock Market Investment from India: भारतीय निवेशकों का रुझान अब सिर्फ घरेलू ... Read More