Last Updated Nov - 03 - 2025, 11:57 AM | Source : Fela News
सोमवार, 3 नवंबर को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई. MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,21,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला.
Gold Price Today:सोमवार, 3 नवंबर को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,21,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. पिछले कारोबारी दिन यह 1,21,854 रुपये पर बंद हुआ था.
सुबह 9:55 बजे तक MCX पर सोना 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन से करीब 388 रुपये ज्यादा है. शुरुआती कारोबार में सोना 1,21,854 रुपये के ऊपरी स्तर तक गया.
सोमवार को चांदी की कीमतों में भी तेजी रही. खबर लिखे जाने तक MCX पर चांदी 1,49,078 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जबकि यह 1,48,791 रुपये पर खुली थी.
3 नवंबर को प्रमुख शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम):
दिल्ली:
24 कैरेट - ₹1,23,320
22 कैरेट - ₹1,13,030
18 कैरेट - ₹92,510
मुंबई:
24 कैरेट - ₹1,23,170
22 कैरेट - ₹1,12,900
18 कैरेट - ₹92,380
चेन्नई:
24 कैरेट - ₹1,23,820
22 कैरेट - ₹1,13,500
18 कैरेट - ₹94,750
कोलकाता:
24 कैरेट - ₹1,23,170
22 कैरेट - ₹1,12,900
18 कैरेट - ₹92,380
अहमदाबाद:
24 कैरेट - ₹1,23,220
22 कैरेट - ₹1,12,930
18 कैरेट - ₹92,410
लखनऊ:
24 कैरेट - ₹1,23,320
22 कैरेट - ₹1,13,030
18 कैरेट - ₹92,510