Last Updated Sep - 24 - 2025, 10:48 AM | Source : Fela News
Gold Price: पिछले हफ्ते यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। 15 सितंबर को सोना 1,10,000 रुपये से ऊपर पहुंच गया था।
Gold Price Today: त्योहारी सीजन में सोने की मांग लगातार बढ़ रही है और इसे सुरक्षित निवेश भी माना जाता है। इसी वजह से सोने का भाव फिर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आज बुधवार, 24 सितंबर 2025 को देशभर में सोना 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने की कीमत 1,14,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मंगलवार को यह 1,14,370 रुपये थी।
पिछले हफ्ते यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। 15 सितंबर को सोना 1,10,000 रुपये के पार गया था। लेकिन अब ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने सोने की कीमत को फिर से ऊपर पहुंचा दिया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले समय में भी सोना मजबूत रह सकता है।
आज अलग-अलग शहरों में सोने का भाव:
वहीं, चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,34,990 प्रति किलो हो गई है।