Fela News Lifestyle Header Banner

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी गिरे आज, चांदी 4000 रुपये टूटी

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी गिरे आज, चांदी 4000 रुपये टूटी

Last Updated Feb - 17 - 2026, 10:51 AM | Source : Fela News

घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के दौरान दोनों की कीमतें कमजोर रहीं. आइए जानते हैं
सोना-चांदी गिरे आज
सोना-चांदी गिरे आज

Gold Silver Price Today: मंगलवार, 17 फरवरी को घरेलू फ्यूचर बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. Multi Commodity Exchange (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,53,551 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. पिछले कारोबारी दिन यह 1,54,760 रुपये पर बंद हुआ था. सुबह करीब 9:50 बजे सोना करीब 1,100 रुपये गिरकर 1,53,680 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

चांदी की कीमत में भी कमजोरी रही. एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 3,200 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,700 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था.

सर्राफा बाजार में भी दाम नीचे आए हैं. दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी 2,600 रुपये में बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह 2,650 रुपये है.

सोने की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,910 रुपये है, जबकि चेन्नई में यह 1,57,520 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. अन्य शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई.

यह भी पढ़े 

Stock Market 17 February: तेजी के बाद शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स निफ्टी फिसले आज

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More