Fela News Lifestyle Header Banner

Gold Silver Price Today: वैश्विक अनिश्चितता से सोना-चांदी तेज, चांदी 6500 रुपये उछली

Gold Silver Price Today: वैश्विक अनिश्चितता से सोना-चांदी तेज, चांदी 6500 रुपये उछली

Last Updated Feb - 25 - 2026, 11:26 AM | Source : Fela News

घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. एमसीएक्स पर दोनों धातुओं के दाम बढ़े हैं. 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 721 रुपये चढ़ गया.
वैश्विक अनिश्चितता से सोना-चांदी तेज
वैश्विक अनिश्चितता से सोना-चांदी तेज

Gold Silver Price Today:घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. एमसीएक्स पर गोल्ड और सिल्वर दोनों के भाव बढ़े हैं. 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला सोना वायदा 721 रुपये चढ़कर 1,60,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. पिछले कारोबारी दिन यह 1,59,969 रुपये पर बंद हुआ था.

वहीं, 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी में भी करीब 2.47 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. चांदी 2,65,944 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुई और पिछले बंद भाव से करीब 6,445 रुपये मजबूत हुई. अमेरिका-ईरान तनाव के कारण वैश्विक अनिश्चितताओं से सोने-चांदी को सपोर्ट मिल रहा है.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,850 रुपये है, जबकि चेन्नई में यह 2,950 रुपये चल रहा है.

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) इस प्रकार हैं —

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,61,940 रुपये, मुंबई और कोलकाता में 1,61,890 रुपये और चेन्नई में 1,62,880 रुपये पर बिक रहा है. लखनऊ और अहमदाबाद समेत अन्य शहरों में भी सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े 

Stock Market 25 February: गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स उछला

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More