Fela News Lifestyle Header Banner

Gold-Silver Price Today: एक दिन में 2500 रुपये टूटा सोना, जानें नया रेट

Gold-Silver Price Today: एक दिन में 2500 रुपये टूटा सोना, जानें नया रेट

Last Updated Feb - 13 - 2026, 12:21 PM | Source : Fela News

Gold-Silver Price Today: शुक्रवार को देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 2,620 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, 22 और 18 कैरेट सो
एक दिन में 2500 रुपये टूटा सोना
एक दिन में 2500 रुपये टूटा सोना

Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में जनवरी के मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम हो गई है। इसका असर वैश्विक बाजार के साथ भारत में भी सोने की कीमतों पर पड़ा है।

मजबूत रोजगार आंकड़ों से संकेत मिलता है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था स्थिर है। ऐसे में ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना बढ़ गई है, जिससे सोने की मांग कमजोर हुई है। निवेशकों की नजर अब आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर है, जो आगे सोने-चांदी की दिशा तय करेंगे।

आज भारत में 24 कैरेट सोना 262 रुपये गिरकर 15,578 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 240 रुपये घटकर 14,280 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 196 रुपये गिरकर 11,684 रुपये प्रति ग्राम हो गया है।

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 15,578 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, दिल्ली में इसकी कीमत 15,593 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है, जबकि चेन्नई में यह 15,709 रुपये प्रति ग्राम है।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है। चांदी 15,000 रुपये गिरकर 2,80,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे चांदी प्रति ग्राम 15 रुपये सस्ती हुई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है।

यह भी पढ़े 

Share Market Today: ब्लैक फ्राइडे में शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स निफ्टी भारी लुढ़के

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More