Header Image

Gold-Silver Rate: सोना सस्ता, चांदी भी गिरी—जानें आज के ताजा रेट

Gold-Silver Rate: सोना सस्ता, चांदी भी गिरी—जानें आज के ताजा रेट

Last Updated Apr - 29 - 2026, 12:32 PM | Source : Fela News

Gold Silver Price Today Live, 15 April 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड फिसलने से आज घरेलू बाजार में भी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.
सोना सस्ता, चांदी भी गिरी
सोना सस्ता, चांदी भी गिरी

Gold Silver Price Today Live: लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद आज सोने-चांदी के दाम में राहत देखने को मिली है. घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत करीब 1,300 रुपये तक फिसल गई, जबकि चांदी में भी लगभग 6,500 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. ग्लोबल मार्केट में कमजोरी और स्थानीय बाजार में मांग घटने का सीधा असर अब भारतीय ग्राहकों को देखने को मिल रहा है. ऐसे में शादी-ब्याह या निवेश के लिए खरीदारी की सोच रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है.

बड़े शहरों में क्या है सोने का ताजा भाव?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,51,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में 24 कैरेट सोने का रेट 1,50,920 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,38,340 रुपये है.

वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,51,790 रुपये और 22 कैरेट 1,39,140 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

लखनऊ और अहमदाबाद में भी कीमतों में गिरावट के बाद खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है.

ध्यान रहे कि इन रेट्स में 3 फीसदी जीएसटी, मेकिंग चार्ज और स्थानीय टैक्स शामिल नहीं हैं, इसलिए ज्वेलरी शॉप पर अंतिम कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी भी आज सस्ती हुई है. बुधवार को चांदी का भाव 2,43,284 रुपये से 2,60,000 रुपये प्रति किलो के बीच चल रहा है. कल के मुकाबले इसमें करीब 6,500 रुपये तक की गिरावट आई है. इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी और ग्लोबल मार्केट के दबाव से चांदी भी फिसली है.

आखिर क्यों गिरे सोना-चांदी के दाम?

सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे कई वजहें हैं. सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमतों का नीचे आना है. इसके अलावा डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से अन्य देशों में सोना खरीदना महंगा हुआ, जिससे वैश्विक मांग कमजोर पड़ी.

वहीं भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली. जब निवेशकों को शेयर बाजार में बेहतर रिटर्न की उम्मीद दिखती है, तो वे सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों से पैसा निकालने लगते हैं. इसका असर भी दामों पर पड़ा है. शादी सीजन में ऊंचे भाव के कारण ग्राहकों ने खरीदारी कम कर दी थी, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना.

खरीदारी का अच्छा मौका?

विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर आप निवेश या शादी के लिए ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह गिरावट राहत भरी हो सकती है. हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव अभी जारी रह सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक करें.

यह भी पढ़े 

Share Market: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 358 अंक चढ़ा

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More