Fela News Lifestyle Header Banner

Gold-Silver Rate: सोना हुआ धड़ाम! कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों की बल्ले-बल्ले

Gold-Silver Rate: सोना हुआ धड़ाम! कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों की बल्ले-बल्ले

Last Updated Jun - 06 - 2026, 11:42 AM | Source : Fela News

Gold-Silver Rate: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! शुक्रवार को गोल्ड की कीमतों में 1600 से 1850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम भी फिसल गए. इससे बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ सकता है.
सोना हुआ धड़ाम!
सोना हुआ धड़ाम!

 

Gold-Silver Price Today on June 6: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. मजबूत अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और डॉलर की मजबूती के चलते वैश्विक बाजार में मुनाफावसूली बढ़ी, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दिया.

शुक्रवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) और MCX में सोने की कीमतें 1600 से 1850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गईं. वहीं चांदी भी 4000 से 5800 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई. शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण कीमतें फिलहाल इसी निचले स्तर पर बनी हुई हैं.

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में बड़ी नरमी देखने को मिली. चांदी के भाव भी फिसलकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास आ गए हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका में उम्मीद से बेहतर रोजगार आंकड़े आने के बाद ब्याज दरों में कटौती की संभावना कमजोर हुई है. इसके चलते निवेशकों ने सोने-चांदी में मुनाफावसूली शुरू कर दी. वहीं, मध्य पूर्व में तनाव कम होने और संघर्ष विराम की खबरों ने भी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को प्रभावित किया है.

बाजार जानकारों का मानना है कि मौजूदा गिरावट ज्वेलरी खरीदने और निवेश करने वालों के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है.

यह भी पढ़े 

Stock Market Today: RBI फैसले से पहले सेंसेक्स 74 हजार पार, निफ्टी मजबूत

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More