Fela News Lifestyle Header Banner

8वें वेतन आयोग से पहले सरकार ने सैलरी-पेंशन बढ़ाई

8वें वेतन आयोग से पहले सरकार ने सैलरी-पेंशन बढ़ाई

Last Updated Jan - 24 - 2026, 12:59 PM | Source : Fela News

द्र सरकार ने कुछ कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब सरकार के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को ज्यादा वेतन मिलेगा और पेंशनभोगियों की पें
8वें वेतन आयोग से पहले सरकार ने सैलरी-पेंशन बढ़ाई
8वें वेतन आयोग से पहले सरकार ने सैलरी-पेंशन बढ़ाई

Salary and Pension hike: केंद्र सरकार ने कुछ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी और पेंशन बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह बढ़ोतरी पब्लिक सेक्टर जनरल इंश्योरेंस कंपनियों (PSGICs), नाबार्ड और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए लागू होगी।

PSGIC कर्मचारियों को बढ़त

PSGIC के कर्मचारियों के वेतन में 1 अगस्त 2022 से 12.41% की बढ़ोतरी होगी। इसमें बेसिक पे और महंगाई भत्ते में 14% का सुधार शामिल है। इस बदलाव से कुल 43,247 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2010 के बाद नौकरी शुरू करने वाले कर्मचारियों के NPS योगदान को 10% से बढ़ाकर 14% किया जाएगा। फैमिली पेंशन में भी 30% की वृद्धि होगी, जिससे 14,615 पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। कुल खर्च लगभग 8,170 करोड़ रुपये आएगा।

नाबार्ड कर्मचारियों को फायदा

नाबार्ड के सभी ग्रुप A, B और C कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में लगभग 20% की बढ़ोतरी होगी। यह बदलाव 1 नवंबर 2022 से लागू होगा। इसके तहत लगभग 3,800 रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। सालाना वेतन में अतिरिक्त खर्च लगभग 170 करोड़ रुपये और बकाया भुगतान 510 करोड़ रुपये होगा।

RBI पेंशनर्स को भी लाभ

RBI के रिटायर कर्मचारियों और फैमिली पेंशनभोगियों की पेंशन 1 नवंबर 2022 से 10% बढ़ेगी। इससे कुल 30,769 लोगों को फायदा मिलेगा। यह बदलाव बेसिक पेंशन में 1.43 गुना वृद्धि लाएगा और मंथली पेंशन में सुधार करेगा। कुल वित्तीय खर्च का अनुमान 2,696.82 करोड़ रुपये है।

सरकार का कहना है कि यह फैसला कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और पेंशनभोगियों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए लिया गया है।

यह भी पढ़े  

Budget 2026: शिक्षा सेक्टर को बड़ा तोहफा, स्किल और AI पर फोकस

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More