Fela News Lifestyle Header Banner

शेयर बाजार में हरियाली तो दिखी, लेकिन जोश फीका... GST कट के बाद ऑटो और FMCG शेयरों में उछाल

शेयर बाजार में हरियाली तो दिखी, लेकिन जोश फीका... GST कट के बाद ऑटो और FMCG शेयरों में उछाल

Last Updated Sep - 05 - 2025, 03:55 PM | Source : Fela News

जीएसटी कट के बाद ऑटो और FMCG शेयरों में तेजी आई, जिससे बाजार में हरियाली दिखी। हालांकि निवेशकों का जोश उतना गहरा नहीं दिखा और माहौल थोड़ा संतुलित रहा।
शेयर बाजार में हरियाली तो दिखी
शेयर बाजार में हरियाली तो दिखी

GST दरों में कटौती के अगले ही दिन शेयर बाजार में हल्की हरियाली नजर आई, लेकिन उम्मीदों के मुताबिक जोश देखने को नहीं मिला। निवेशकों ने शुरुआत में तो तेजी दिखाई, मगर कारोबार के आगे बढ़ने के साथ ही मुनाफावसूली हावी होती दिखी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सबसे ज्यादा फायदा ऑटो और FMCG सेक्टर को मिला है। दरअसल, टैक्स स्लैब घटने से गाड़ियों, दवा और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में गिरावट तय है, जिससे कंपनियों की बिक्री बढ़ने की संभावना है। यही वजह रही कि मारुति, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प जैसे ऑटो स्टॉक्स में उछाल देखने को मिला। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर और आईटीसी जैसे FMCG शेयरों में भी बढ़त दर्ज हुई।

हालांकि, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में दबाव बना रहा। विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों को GST कट का असली असर तिमाही नतीजों और त्योहारों की मांग के दौरान साफ नजर आएगा। फिलहाल बाजार में राहत तो है, लेकिन दमदार तेजी के लिए थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More