Header Image

GST रजिस्ट्रेशन होगा आसान, तीन दिन में मिलेगा अप्रूवल

GST रजिस्ट्रेशन होगा आसान, तीन दिन में मिलेगा अप्रूवल

Last Updated Oct - 25 - 2025, 03:59 PM | Source : Fela News

केंद्र सरकार 1 नवंबर से GST रजिस्ट्रेशन की नई आसान प्रणाली शुरू कर रही है, जिसमें नए आवेदकों को सिर्फ 3 कार्यदिवस में मंजूरी मिल जाएगी.
GST रजिस्ट्रेशन होगा आसान
GST रजिस्ट्रेशन होगा आसान

New GST Registration Process 2025: केंद्र सरकार 1 नवंबर 2025 से GST रजिस्ट्रेशन की नई और सरल प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. इस नई व्यवस्था के तहत नए आवेदकों को सिर्फ 3 कार्यदिवस में जीएसटी रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा. यह बदलाव जीएसटी सुधारों के तहत किया गया है और जीएसटी परिषद ने इसकी मंजूरी दी है.

इस प्रणाली से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तेज और आसान होगी, साथ ही मानव हस्तक्षेप कम होगा. नई व्यवस्था में दो तरह के आवेदकों को ऑटोमेटिक रजिस्ट्रेशन मिलेगा –

  • जिन्हें सिस्टम डेटा और रिस्क एनालिसिस के आधार पर उपयुक्त मानता है.
  • जिनका हर महीने टैक्स देय (आउटपुट टैक्स) 2.5 लाख रुपये से कम है.

वित्त मंत्री का बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इस नई प्रणाली से लगभग 96% नए आवेदकों को तुरंत फायदा होगा.

-उन्होंने कहा कि अब सरकार का ध्यान नीतियां बनाने से ज्यादा उन्हें ज़मीन पर सही तरीके से लागू करने पर है.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नई नीतियों को बिना देरी और उलझन के लागू करें तथा करदाताओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें.

साथ ही टैक्स चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही.

अन्य सुधार

  • आयकर रिटर्न की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है.
  • स्वचालित रिफंड और जोखिम आधारित ऑडिट सिस्टम शुरू किया गया है.

वित्त मंत्री ने कहा कि सभी GST सेवा केंद्रों में पर्याप्त स्टाफ और हेल्पडेस्क होनी चाहिए ताकि लोगों को मदद मिल सके.

Share :

Trending this week

28 मई Petrol-Diesel Price

May - 28 - 2026

देशभर में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदम... Read More

खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

May - 28 - 2026

Gold-Silver Price Today:बकरीद के मौके पर सोना और चांदी खरीदने वालों के ... Read More

RBI के नए नियम से मचेगा हड़कंप!

May - 28 - 2026

RBI New Proposal: ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर स्कैम पर लगाम लगाने के लिए Re... Read More