Last Updated Jul - 30 - 2025, 10:53 AM | Source : Fela News
Gold Price: निवेशकों की नजर अब 1 अगस्त की उस समय-सीमा पर है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर तय की है। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवार्ड लुटनिक
Gold Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस को एक और चेतावनी दी है। साथ ही, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के चलते सोने की मांग बढ़ी है और इसकी चमक फिर तेज हो गई है।
निवेशकों की नजर अब 1 अगस्त पर टिकी है, जब ट्रंप की टैरिफ समयसीमा खत्म हो रही है। इस बीच अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवार्ड लुटनिक ने कहा है कि यूरोपीय यूनियन के साथ ट्रेड डील को लेकर बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है।
30 जुलाई 2025: सोने-चांदी के ताजा रेट
बुधवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर कारोबार कर रही है। वहीं चांदी 1,15,900 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।
आपके शहर में क्या है सोने का रेट?
दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद और पटना:
मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता:
ट्रंप की संभावित चीन यात्रा और ब्याज दर पर फैसला
राष्ट्रपति ट्रंप एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले या उसके दौरान चीन का दौरा कर सकते हैं, या फिर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से साउथ कोरिया में मुलाकात कर सकते हैं।
उधर, फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने संकेत दिया है कि अगले हफ्ते की पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती पर फैसला लिया जा सकता है।