Header Image

सिबिल स्कोर गिर गया? इन स्मार्ट तरीकों से फिर बनेगा मजबूत

सिबिल स्कोर गिर गया? इन स्मार्ट तरीकों से फिर बनेगा मजबूत

Last Updated Jan - 09 - 2026, 01:48 PM | Source : Fela news

खराब सिबिल स्कोर लोन और क्रेडिट कार्ड में बन सकता है बाधा। सही आदतें अपनाकर आप स्कोर सुधार सकते हैं और बेहतर ब्याज दर पा सकते हैं।
सिबिल स्कोर गिर गया?
सिबिल स्कोर गिर गया?

सिबिल स्कोर आपकी वित्तीय साख का सबसे अहम पैमाना माना जाता है। जब भी आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर देखते हैं। यह स्कोर TransUnion CIBIL द्वारा तैयार किया जाता है और आमतौर पर 300 से 900 के बीच होता है। 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है, जबकि 650 से कम स्कोर होने पर बैंक आपको जोखिम वाला ग्राहक मान सकते हैं।

अगर आपका सिबिल स्कोर खराब हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही रणनीति और थोड़ी अनुशासन के साथ इसे दोबारा सुधारा जा सकता है। सबसे पहला और जरूरी कदम है-समय पर भुगतान। चाहे क्रेडिट कार्ड का बिल हो या ईएमआई, एक भी भुगतान देर से करना आपके स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है। नियमित और समय पर भुगतान से बैंक को यह संकेत मिलता है कि आप जिम्मेदार उधारकर्ता हैं।

दूसरा अहम पहलू है क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो । विशेषज्ञों के अनुसार, अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 प्रतिशत से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप लगातार लिमिट के करीब खर्च करते हैं, तो इससे स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है। कोशिश करें कि खर्च नियंत्रित रखें और बकाया राशि समय से पहले चुका दें।

तीसरा, अपने क्रेडिट रिपोर्ट की नियमित जांच करें। कई बार रिपोर्ट में गलत एंट्री, पुराना लोन या पहले से चुकाया गया बकाया दिखता रहता है। ऐसी गलती दिखने पर तुरंत क्रेडिट ब्यूरो से शिकायत दर्ज करें। सही रिपोर्ट से स्कोर सुधारने में मदद मिलती है।

इसके अलावा, बहुत ज्यादा लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए एक साथ आवेदन करने से भी बचना चाहिए। हर आवेदन पर बैंक "हार्ड इन्क्वायरी" करता है, जिससे स्कोर कुछ समय के लिए गिर सकता है। जरूरत हो तभी नया क्रेडिट लें। अगर आपके पास पुराने लोन हैं, तो उन्हें धीरे-धीरे चुकाने पर ध्यान दें। लंबे समय तक चलने वाला अच्छा क्रेडिट इतिहास स्कोर को मजबूत बनाता है। साथ ही, पुराने क्रेडिट कार्ड को बिना वजह बंद न करें, क्योंकि इससे आपके क्रेडिट इतिहास की अवधि कम हो सकती है।

कुल मिलाकर, सिबिल स्कोर सुधारना कोई एक दिन का काम नहीं है। यह समय अनुशासन और सही वित्तीय आदतों का नतीजा होता है। अगर आप लगातार समय पर भुगतान करते हैं, खर्च पर नियंत्रण रखते हैं और अपनी क्रेडिट रिपोर्ट पर नजर रखते हैं, तो कुछ महीनों में आपका स्कोर फिर से मजबूत हो सकता हैऔर लोन लेना आसान बन जाएगा।

Share :

Trending this week

CNG हुई महंगी, जानिए नया रेट

May - 30 - 2026

 

मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को मह... Read More

सोना-चांदी फिर चमके

May - 30 - 2026

Gold-Silver Price Today on May 30:सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए आ... Read More

जून में बैंक रहेंगे कई दिन बंद

May - 30 - 2026

जून का महीना शुरू होने से पहले बैंक ग्राहकों के लिए अहम ख... Read More