Header Image

ICICI Bank शेयरों में आज हलचल संभव, Q3 मुनाफा घटा

ICICI Bank शेयरों में आज हलचल संभव, Q3 मुनाफा घटा

Last Updated Jan - 19 - 2026, 10:24 AM | Source : Fela News

ICICI Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही में ICICI बैंक का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 4 फीसदी घटा है। हालांकि, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालान
ICICI Bank शेयरों में आज हलचल संभव
ICICI Bank शेयरों में आज हलचल संभव

ICICI Bank Q3 Results: प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI बैंक ने शनिवार को दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी किए। 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में बैंक का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) 11,318 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 11,792 करोड़ रुपये से 4 फीसदी कम है। बैंक ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के निर्देशों के कारण प्रोविजनिंग बढ़ी, जिसका असर मुनाफे पर पड़ा।

हालांकि, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) और फीस इनकम में बढ़ोतरी से बैंक का कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 17,513 करोड़ रुपये हो गया। NII 7.7 फीसदी बढ़कर 21,932 करोड़ रुपये रही, जबकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 4.25 फीसदी से बढ़कर 4.30 फीसदी हो गया।

नॉन-इंटरेस्ट इनकम में बढ़ोतरी

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में नॉन-इंटरेस्ट इनकम (ट्रेजरी को छोड़कर) 12.4 फीसदी बढ़कर 7,525 करोड़ रुपये रही। इसमें फीस इनकम 6.3 फीसदी बढ़कर 6,572 करोड़ रुपये रही। कुल फीस का करीब 78 फीसदी हिस्सा रिटेल, ग्रामीण और बिजनेस बैंकिंग से आया।

खर्च और ट्रेजरी प्रदर्शन

बैंक का ऑपरेटिंग खर्च 13.2 फीसदी बढ़कर 11,944 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें नए लेबर कोड के तहत 145 करोड़ रुपये का प्रोविजन शामिल है। इस तिमाही में बैंक को 157 करोड़ रुपये का ट्रेजरी नुकसान हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 371 करोड़ रुपये का मुनाफा था।

प्रोविजन में तेज बढ़ोतरी

Q3FY26 में प्रोविजन (टैक्स से पहले) बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 1,227 करोड़ रुपये था। इसमें RBI के एनुअल रिव्यू के बाद 1,283 करोड़ रुपये का अतिरिक्त स्टैंडर्ड एसेट प्रोविजन शामिल है, जो कृषि प्राथमिक क्षेत्र के कुछ लोन से जुड़ा है।

एसेट क्वालिटी में सुधार

बैंक के एवरेज डिपॉजिट सालाना आधार पर 8.7 फीसदी बढ़कर 15.86 लाख करोड़ रुपये हो गए, जबकि कुल डिपॉजिट 9.2 फीसदी बढ़कर 16.59 लाख करोड़ रुपये रहे। घरेलू लोन पोर्टफोलियो 11.5 फीसदी बढ़कर 14.30 लाख करोड़ रुपये हो गया।

एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा। नेट NPA घटकर 0.37 फीसदी रहा, जबकि ग्रॉस NPA 1.53 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले 1.96 फीसदी था। इस तिमाही में ग्रॉस NPA में 5,356 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि रिकवरी और अपग्रेड 3,282 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने 2,046 करोड़ रुपये के ग्रॉस NPA को राइट-ऑफ किया।

शेयर का हाल

शुक्रवार को ICICI बैंक के शेयर 0.46 फीसदी गिरकर 1,411.65 रुपये पर बंद हुए। बैंक का मार्केट कैप घटकर 10.09 लाख करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें: 

शेयर बाजार में अचानक ये क्या हुआ

Share :

Trending this week

LIC से वेदांता तक ये स्टॉक्स आज करेंगे धमाल

Apr - 15 - 2026

Stocks in news: सोमवार, 13 अप्रैल को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव ... Read More

अमेरिका-ईरान सुलह उम्मीद से उछला बाजार

Apr - 15 - 2026

Share Market: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की... Read More

आज शेयर बाजार बंद क्यों? जानें ट्रेडिंग नहीं होने की वजह

Apr - 14 - 2026

Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार आज, 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबा साहे... Read More