जीएसटी बदलाव के बीच सोने की कीमत पर असर, 4 सितंबर 2025 को आपके शहर का भाव
जीएसटी बदलाव के बीच सोने की कीमत पर असर, 4 सितंबर 2025 को आपके शहर का भाव
Last Updated Sep - 04 - 2025, 11:43 AM | Source : Fela News
Gold Price: सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,06,980 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 98,060 रुपये और 18 कैरेट 80,240 रुपये रहा।
जीएसटी बदलाव के बीच सोने की कीमत पर असर
Gold Price Today: जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। टैक्स ढांचे में किए गए बदलावों से अब रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। माना जा रहा है कि यह कदम अमेरिकी हाई टैरिफ दबाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
सोने की कीमतें
इसी बीच सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। बुधवार को:
- 24 कैरेट सोना: 1,06,980 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: 98,060 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना निवेश के लिए खरीदा जाता है, जबकि 22 और 18 कैरेट सोना मुख्य रूप से आभूषणों में इस्तेमाल होता है।
शहरवार भाव
- दिल्ली: 24 कैरेट 1,07,130 रुपये, 22 कैरेट 98,210 रुपये, 18 कैरेट 80,360 रुपये
- मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु: 24 कैरेट 1,06,980 रुपये, 22 कैरेट 98,060 रुपये, 18 कैरेट 81,160 रुपये
चांदी की कीमत
- मुंबई: 1,27,100 रुपये प्रति किलो
- चेन्नई: 1,37,100 रुपये प्रति किलो
- दिल्ली और कोलकाता: 1,71,100 रुपये प्रति किलो
Share :