Fela News Lifestyle Header Banner

भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 414 अंक चढ़ा आज

भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 414 अंक चढ़ा आज

Last Updated Mar - 05 - 2026, 10:44 AM | Source : Fela News

Share Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए.
भारतीय शेयर बाजार में उछाल
भारतीय शेयर बाजार में उछाल

Share Market Today:बुधवार की गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 414 अंक चढ़कर 79,530 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 135 अंकों की बढ़त के साथ 24,615 पर खुला.

वैश्विक बाजारों में भी मजबूती का असर दिखा. वॉल स्ट्रीट में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में उछाल देखा गया. साउथ कोरिया का कोस्पी 12 फीसदी से ज्यादा चढ़ा, जबकि कोस्डैक में करीब 11 फीसदी की बढ़त रही. जापान का निक्केई 225 भी पिछले सत्र की गिरावट के बाद करीब 4 फीसदी तक मजबूत हुआ. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स भी बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा.

अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 238.14 अंक चढ़कर 48,739.41 पर बंद हुआ और तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया. वहीं S&P 500 इंडेक्स 0.78 फीसदी बढ़कर 6,869.50 पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट में भी 1.29 फीसदी की तेजी आई और यह 22,807.48 पर बंद हुआ.

इस बीच गुरुवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखी गई. WTI क्रूड 1.37 फीसदी बढ़कर 75.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.91 फीसदी बढ़कर 82.15 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि COMEX पर क्रूड 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 75.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया.

यह भी पढ़े 

Crude Oil Price: ईरान-इजरायल तनाव के बीच तीसरे दिन तेल कीमतें बढ़ीं

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More