Last Updated Nov - 24 - 2025, 11:30 AM | Source : Fela News
उद्योग जगत ने चार नए श्रम कोड लागू करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया. उनका कहना है कि ये बदलाव श्रम सिस्टम को आधुनिक, आसान और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक बनाने क
Labour Codes India: उद्योग जगत ने सरकार द्वारा चार नई श्रम संहिताएं लागू करने के फैसले को एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया है. उनका कहना है कि इससे देश में श्रम प्रणाली ज्यादा आधुनिक, सरल और भविष्य के हिसाब से तैयार होगी।
सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी का बयान
बनर्जी ने कहा कि यह भारत के श्रम क्षेत्र के लिए एक “मील का पत्थर” है. 29 पुराने कानूनों को मिलाकर बने ये कोड कर्मचारियों को बेहतर वेतन, ज्यादा सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल और उद्योगों के लिए आसान नियम सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है और इससे उत्पादकता और रोजगार बढ़ने की उम्मीद है।
क्या बदला है नए कोड में?
सरकार ने 29 पुराने श्रम कानूनों को हटाकर उन्हें चार श्रम संहिताओं में बदल दिया है। इसमें शामिल हैं:
–गिग और प्लेटफॉर्म वर्करों के लिए सामाजिक सुरक्षा
– हर कर्मचारी को नियुक्ति पत्र देना जरूरी
– न्यूनतम मजदूरी और समय पर वेतन
– सुरक्षित कार्यस्थल और वार्षिक हेल्थ चेकअप
फिक्की का बयान
फिक्की के अध्यक्ष हर्ष वर्धन अग्रवाल ने कहा कि नए श्रम कोड से उद्योगों के लिए नियम सरल होंगे और कारोबार करना आसान होगा। फिक्की की महानिदेशक ज्योति विज के अनुसार, ये कोड कर्मचारियों की भलाई, सुरक्षा और महिलाओं के लिए सुरक्षित नाइट शिफ्ट जैसे प्रावधानों को मजबूत करते हैं। उन्होंने इसे “विकसित भारत” की दिशा में बड़ा कदम बताया।
यह भी पढ़ें: