Fela News Lifestyle Header Banner

क्या सोने-चांदी की चमक अब फीकी पड़ने लगी है

क्या सोने-चांदी की चमक अब फीकी पड़ने लगी है

Last Updated Oct - 28 - 2025, 05:19 PM | Source : Fela News

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से निवेशकों की चिंता बढ़ी। त्योहारी सीजन में मांग घटी, विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार के रुझान से चमक फीकी पड़ी।
क्या सोने-चांदी की चमक अब फीकी पड़ने लगी है
क्या सोने-चांदी की चमक अब फीकी पड़ने लगी है

सोने और चांदी के दामों में आज अचानक बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों में हलचल मच गई है. हफ्ते की शुरुआत में ही एमसीएक्स (MCX) पर कारोबार खुलते ही सोना करीब ₹3,200 सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में ₹3,800 प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई।

जानकारी के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना अब करीब ₹71,000 के आसपास पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत घटकर ₹83,000 प्रति किलो के करीब आ गई है. पिछले कुछ हफ्तों से कीमती धातुओं के दाम में तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव और डॉलर की मजबूती के चलते अचानक गिरावट दर्ज की गई।

शेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स के बढ़ने से निवेशकों ने गोल्ड और सिल्वर जैसी सेफ एसेट्स से पैसा निकालना शुरू कर दिया है. इसके अलावा, चीन और अमेरिका के आर्थिक संकेतक बेहतर आने से सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी आई है।

भारत में त्योहारों के मौसम के बावजूद घरेलू बाजार में इस गिरावट ने ज्वेलर्स को थोड़ी राहत दी है. उम्मीद जताई जा रही है कि अगर यह रुझान कुछ दिन और जारी रहा तो दिवाली और शादी के सीजन में सोने की मांग फिर से बढ़ सकती है।

 हालांकि, जानकारों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है. आने वाले हफ्तों में अगर भू-राजनीतिक तनाव या डॉलर में उतार-चढ़ाव बढ़ता है, तो सोने-चांदी की कीमतें फिर ऊपर जा सकती हैं.

फिलहाल, बाजार में एक सवाल जरूर गूंज रहा है—क्या यह सोना खरीदने का सही मौका है या आने वाले दिनों में दाम और नीचे जाएंगे?

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More