Fela News Lifestyle Header Banner

आज धनतेरस सोना-चांदी भाव जानें, खरीदारी से पहले रेट देखें

आज धनतेरस सोना-चांदी भाव जानें, खरीदारी से पहले रेट देखें

Last Updated Oct - 18 - 2025, 11:00 AM | Source : Fela NEWS

Dhanteras Gold Price Today: आज धनतेरस है, इस दिन सोना-चांदी या कीमती चीजें खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए लोग सोने की कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं।
आज धनतेरस सोना-चांदी भाव जानें
आज धनतेरस सोना-चांदी भाव जानें

Dhanteras Gold Price Today: देश में पिछले एक हफ्ते से सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है और रुकने का नाम नहीं ले रही. शुक्रवार, 17 अक्टूबर को सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. वहीं चांदी के दाम में थोड़ी गिरावट देखी गई. आज 18 अक्टूबर को धनतेरस है इसलिए लोगों की नजर सोने की कीमतों पर टिकी हुई है.

सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण निवेशक सोने में ज्यादा निवेश कर रहे हैं. साथ ही, त्योहारों में खरीदारी बढ़ने से भी सोने की कीमतें ऊपर जा रही हैं.

अभी क्या है कीमत?

  • शुक्रवार को भारत में 24 कैरेट सोना 1,33,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
  • 22 कैरेट सोना 1,21,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 99,580 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुई.
  • 2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में लगभग 65% की बढ़ोतरी हुई है.

चांदी की कीमत

  • शुक्रवार को चांदी की कीमत थोड़ी घटी और 1,85,000 रुपये प्रति किलो रही.
  • पिछले छह महीनों में चांदी भी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची है.

आज का ताज़ा रेट (धनतेरस के दिन)

  • 24 कैरेट सोना: 1,32,780 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,21,710 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 99,590 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: 1,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम

प्रमुख शहरों में आज का भाव

  • मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे: 24 कैरेट सोना 13,278 रुपये प्रति ग्राम
  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना 13,293 रुपये प्रति ग्राम
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोना 13,310 रुपये प्रति ग्राम

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More