Fela News Lifestyle Header Banner

LIC News: LIC की नई जीवन साथी योजनाएं लॉन्च, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

LIC News: LIC की नई जीवन साथी योजनाएं लॉन्च, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

Last Updated May - 23 - 2026, 12:05 PM | Source : Fela News

LIC Latest Launch: LIC ने ग्राहकों के लिए दो नई सुरक्षित योजनाएं लॉन्च की हैं. इन स्कीम्स में बाजार जोखिम का असर नहीं होगा और निवेशकों को तय रिटर्न के साथ सुरक्षित भविष्य का भरोसा मिलेगा.
LIC की नई जीवन साथी योजनाएं लॉन्च
LIC की नई जीवन साथी योजनाएं लॉन्च

LIC New Scheme: LIC ने अपने ग्राहकों के लिए दो नई सुरक्षित बचत योजनाएं लॉन्च कर दी हैं, जिनसे निवेशकों को बिना बाजार जोखिम के तय रिटर्न मिलने का मौका मिलेगा. कंपनी ने ‘एलआईसी न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम’ और ‘एलआईसी न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम’ नाम से ये नई योजनाएं पेश की हैं. एलआईसी के मुताबिक, ये दोनों योजनाएं गैर-भागीदारी और गैर-लिंक्ड व्यक्तिगत बचत योजनाएं हैं, जिनका मकसद ग्राहकों को सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर वित्तीय सुरक्षा देना है.

कंपनी ने जानकारी दी है कि ये नई योजनाएं 1 जून 2026 से खरीद के लिए उपलब्ध होंगी. एलआईसी का कहना है कि बदलते समय में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन योजनाओं को डिजाइन किया गया है, ताकि लोग सुरक्षित निवेश के साथ भविष्य की बेहतर प्लानिंग कर सकें. खास बात यह है कि इन योजनाओं में बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं होगा, जिससे निवेशकों को स्थिर और तय रिटर्न का भरोसा मिलेगा.

नई योजनाओं के लॉन्च के साथ ही एलआईसी ने अपने वित्तीय नतीजों से भी बाजार को प्रभावित किया है. कंपनी का मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 23.1 प्रतिशत बढ़कर 23,420 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय भी 11.6 प्रतिशत बढ़कर 1.7 लाख करोड़ रुपये हो गई है. मजबूत नतीजों के बाद एलआईसी ने 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश का भी ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 25 जून तय की गई है.

एलआईसी के शानदार प्रदर्शन के बाद ब्रोकरेज फर्म्स भी कंपनी के शेयर को लेकर काफी सकारात्मक नजर आ रही हैं. सिटी ने शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,475 रुपये कर दिया है. वहीं मैक्वेरी और बर्नस्टीन जैसी बड़ी फर्म्स ने भी एलआईसी के मजबूत मार्जिन और शानदार ग्रोथ की तारीफ करते हुए शेयर को ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुरक्षित निवेश और स्थिर रिटर्न की तलाश कर रहे लोगों के लिए एलआईसी की ये नई योजनाएं आकर्षक विकल्प साबित हो सकती हैं.

यह भी पढ़े 

Share Market Today: एशियाई बाजारों से मिला सहारा, GIFT Nifty 130 अंक उछला

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More