Fela News Lifestyle Header Banner

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, सरकार ने दी राहत, देखें आपके शहर का रेट

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, सरकार ने दी राहत, देखें आपके शहर का रेट

Last Updated Aug - 01 - 2025, 10:22 AM | Source : Fela News

LPG Cylinder Price:घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यानी आम लोगों को इसमें कोई राहत नहीं मिली है।
रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर
रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

Commercial LPG Cylinder Rate Cut: देश में 1 अगस्त 2025 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कमी की है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है। कटौती के बाद कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹1,631.50
  • मुंबई: ₹1,583
  • कोलकाता: ₹1,735.50
  • चेन्नई: ₹1,790

जुलाई में यह सिलेंडर दिल्ली में ₹1,665 और कोलकाता-मुंबई में ₹1,616.50 के करीब बिक रहा था।

वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी भी दिल्ली में ₹853 और मुंबई में ₹852.50 है। इसमें 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

तेल कंपनियों ने बताया कि यह नई कीमतें देशभर में 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक जगहों पर काम करने वालों को थोड़ी राहत जरूर मिली है

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More