Header Image

LPG Price Today: दूध-ब्रेड-बिस्किट सस्ते, GST कटौती से LPG भी सस्ता?

LPG Price Today: दूध-ब्रेड-बिस्किट सस्ते, GST कटौती से LPG भी सस्ता?

Last Updated Sep - 22 - 2025, 01:56 PM | Source : Fela News

देशभर में GST 2.0 लागू होने के बाद टैक्स कम हो गए हैं। LPG सिलेंडर के दाम वैसे ही हैं, लेकिन दूध, ब्रेड, बिस्किट, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो प्रोडक्ट्स सस्ते हो गए ह
LPG Price Today
LPG Price Today

22 सितंबर से देशभर में नया GST सिस्टम (GST 2.0) लागू हो गया है। पहले जहां चार टैक्स स्लैब थे, अब सिर्फ दो रह गए हैं – 5% और 18%. वहीं, लक्जरी और हानिकारक उत्पादों (Sin Products) पर 40% टैक्स लगाया गया है। इसे 2017 में GST लागू होने के बाद का सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है।

LPG सिलेंडर पर असर

  • घरेलू LPG सिलेंडर पर 5% GST और कमर्शियल सिलेंडर पर 18% GST लगता है। नए बदलाव के बाद इसमें कोई कटौती नहीं हुई है, यानी LPG की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी।

खाद्य और FMCG उत्पाद सस्ते हुए

  • घी, पनीर, मक्खन, आइसक्रीम, जैम, अचार और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों की कीमत अब कम हो गई है। कंपनियों ने नई कीमतें लागू कर दी हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो सेक्टर में राहत

  • टीवी की कीमतें 2,500 से 85,000 रुपये तक घट सकती हैं।
  • रूम AC करीब 4,700 रुपये तक सस्ता होगा।
  • डिशवॉशर पर 8,000 रुपये तक की राहत।
  • छोटी कारों पर 18% और बड़ी कारों पर 28% GST लगेगा।

हेल्थकेयर और एजुकेशन

  • दवाइयों और मेडिकल उपकरणों पर GST घटाकर 5% किया गया।
  • बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी चीजें और सेवाएं अब टैक्स-फ्री हैं।
  • खाने-पीने की चीजों पर बड़ी राहत
  •  ब्रेड और पिज्जा अब टैक्स-फ्री।
  • पास्ता, नूडल्स, कॉर्न फ्लेक्स पर टैक्स घटाकर 5% किया गया।
  • बिस्कुट और नमकीन पर भी सिर्फ 5% GST।
  • टॉयलेट और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स
  • तेल, शैंपू और साबुन पर अब 5% टैक्स लगेगा।]जैसे 100 रुपये वाला शैंपू पैक पहले 118 रुपये में मिलता था, अब 105 रुपये में मिलेगा।

Share :

Trending this week

LIC से वेदांता तक ये स्टॉक्स आज करेंगे धमाल

Apr - 15 - 2026

Stocks in news: सोमवार, 13 अप्रैल को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव ... Read More

अमेरिका-ईरान सुलह उम्मीद से उछला बाजार

Apr - 15 - 2026

Share Market: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की... Read More

आज शेयर बाजार बंद क्यों? जानें ट्रेडिंग नहीं होने की वजह

Apr - 14 - 2026

Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार आज, 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबा साहे... Read More