" /> " />
Last Updated Dec - 01 - 2025, 11:34 AM | Source : Fela News
LPG Price Cut: आज 1 दिसंबर को कमर्शियल और घरेलू दोनों तरह के LPG सिलेंडरों के दामों में नई संशोधित कीमतें जारी की गईं। ताज़ा बदलावों से देशभर के करोड़ों उपभोक्त
LPG Price Cut: साल का आखिरी महीना दिसंबर आज से शुरू हो गया है और महीने के पहले ही दिन देशभर के उपभोक्ताओं को राहत की बड़ी खबर मिली है। 1 दिसंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी लेटेस्ट डेटा के अनुसार, कमर्शियल कुकिंग गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 10 रुपये की कमी लागू हुई है। नई दरों के मुताबिक, दिल्ली और कोलकाता में 10 रुपये, जबकि मुंबई और चेन्नई में 10.5 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
आइए प्रमुख शहरों में नए रेट पर नजर डालते हैं—
नई कीमतें (19 किलो कमर्शियल LPG):
दिल्ली: 1,590.50 रुपये →अब 1,580.50 रुपये
मुंबई: 1,542 रुपये →अब 1,531.50 रुपये
कोलकाता: 1,694 रुपये →अब 1,684 रुपये
चेन्नई: 1,750 रुपये →अब 1,739.50 रुपये
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें
14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंडियन ऑयल के अनुसार:
दिल्ली: 853 रुपये
मुंबई: 852.50 रुपये
लखनऊ: 890.50 रुपये
कोलकाता: 879 रुपये
चेन्नई: 868.50 रुपये
एलपीजी की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में LPG की कीमतें हर महीने सरकारी तेल कंपनियां अपडेट करती हैं। इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को नए रेट जारी करती हैं।
LPG की कीमतें इम्पोर्ट पैरिटी प्राइस (IPP) मॉडल पर तय होती हैं, जिसमें शामिल होते हैं:
- अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के दाम
- डॉलर-रुपया विनिमय दर
- फ्रेट, इंश्योरेंस, कस्टम ड्यूटी
- टैक्स और रिफाइनरी लागत
इसके अलावा, डिपो से शहरों और दूरदराज के इलाकों में सप्लाई लागत अलग-अलग होने के कारण हर राज्य में LPG के दाम अलग होते हैं। पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में ट्रांसपोर्टेशन खर्च अधिक होने से वहां कीमतें ज्यादा रहती हैं।
यह भी पढ़ें: