Header Image

दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 139 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पास पहुंचा।

दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 139 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पास पहुंचा।

Last Updated May - 20 - 2025, 11:11 AM | Source : Fela News

Stock Market Today:सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 271 अंक गिरा। अमेरिका की रेटिंग घटने और कमजोर ग्लोबल संकेतों से आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली हुई, जिससे बाजार नीच
दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी
दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी

Stock Market Today:दो दिन की गिरावट के बाद मंगलवार 20 मई 2025 को शेयर बाजार संभला। सुबह करीब 9:15 बजे सेंसेक्स 139 अंक चढ़ा और निफ्टी भी 25,000 के करीब पहुंचा। आज कई कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी, जिनमें बजाज ग्लोबल, फोर्टिस हेल्थकेयर, हिंडाल्को और गोदावरी पावर जैसी कंपनियां शामिल हैं।

पिछले दो दिनों में गिरावट

सोमवार को बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा। सेंसेक्स 271 अंक टूटकर 82,059 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 74 अंक गिरकर 24,945 पर आ गया। इस गिरावट की वजह अमेरिका की रेटिंग घटना और ग्लोबल बाजारों में कमजोरी रही।

आईटी शेयरों में दबाव

इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल जैसे आईटी शेयरों में गिरावट रही। वहीं, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और एसबीआई जैसे शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

मूडीज की रिपोर्ट का असर

एनालिस्ट गौरव गर्ग के मुताबिक, मूडीज ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाकर AA1 कर दी है, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ। अमेरिका पर भारी कर्ज और वैश्विक अस्थिरता की वजह से बाजार पर असर पड़ा।

Share :

Trending this week

28 मई Petrol-Diesel Price

May - 28 - 2026

देशभर में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदम... Read More

खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

May - 28 - 2026

Gold-Silver Price Today:बकरीद के मौके पर सोना और चांदी खरीदने वालों के ... Read More

RBI के नए नियम से मचेगा हड़कंप!

May - 28 - 2026

RBI New Proposal: ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर स्कैम पर लगाम लगाने के लिए Re... Read More