Header Image

गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के ऊपर पहुंचा

गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के ऊपर पहुंचा

Last Updated Aug - 12 - 2025, 11:40 AM | Source : Fela News

Stock Market News:अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाने की योजना को 90 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यह टैरिफ आज से लागू होना था।
गिरावट के बाद संभला बाजार
गिरावट के बाद संभला बाजार

Stock Market Today: अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर अनिश्चितता के बावजूद इस हफ्ते होने वाली यूएस-रूस वार्ता से उम्मीद बनी हुई है। मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ खुला—सेंसेक्स 170 अंक नीचे और निफ्टी 24,550 के नीचे था। लेकिन थोड़ी देर में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ गया और निफ्टी 24,600 के ऊपर पहुंच गया।

ICICI बैंक का शेयर कमजोर रहा, जो हाल ही में सेविंग्स अकाउंट का न्यूनतम बैलेंस 50,000 रुपये करने के फैसले के बाद गिरा। वहीं, यात्रा ऑनलाइन का शेयर करीब 15% बढ़ गया।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक, तीन महीने के निचले स्तर के बाद विदेशी निवेशकों की वापसी और अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी आई है। हालांकि, भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद के चलते अनिश्चितता अभी बनी हुई है।

वैश्विक बाजारों में, अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाने की योजना को 90 दिन के लिए टाल दिया है। जापान का निक्केई 2% की बढ़त के साथ रिकॉर्ड पर बंद हुआ, ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.13%, साउथ कोरिया का KOSPI 0.81% और चीन का CSI 0.36% ऊपर रहा।

Share :

Trending this week

FD समय से पहले तोड़ी तो लगेगा झटका!

May - 26 - 2026

Fixed Deposit:फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को आज भी सबसे सुरक्षित निवे... Read More

सोना फिर हुआ महंगा!

May - 26 - 2026

Gold Silver Price Today, 26 May 2026:देश में बढ़ती महंगाई के बीच अब सोना और चां... Read More

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट!

May - 26 - 2026

Stock Market Live Today: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 26 मई... Read More