Last Updated Jul - 10 - 2025, 10:49 AM | Source : Fela News
Share Market Today: गिफ्ट निफ्टी आज 38 अंक चढ़कर 25568 पर पहुंच गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि सेंसेक्स और निफ्टी भी आज तेजी के साथ खुल सकते हैं।
Share Market Today: अमेरिका के साथ ट्रेड डील की उम्मीद के चलते आज यानी 10 जुलाई 2025, बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि IT शेयरों में गिरावट है, फिर भी बीएसई का सेंसेक्स 122 अंक चढ़ा है और निफ्टी भी करीब 25,500 के आसपास कारोबार कर रहा है। टाटा स्टील का शेयर आज 1% ऊपर गया है।
वैश्विक बाजारों का हाल:
एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला, जबकि अमेरिकी वायदा कारोबार में थोड़ी गिरावट आई। S&P 500 फ्यूचर्स 0.1% नीचे रहा, लेकिन यूरोपीय बाजारों में तेजी रही, जहां यूरो स्टॉक्स फ्यूचर्स 0.2% ऊपर रहा।
पिछले कारोबारी दिन का हाल:
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हुई। रिलायंस और ICICI बैंक के शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स 176 अंक गिरकर 83,536.08 पर बंद हुआ और निफ्टी 46 अंक टूटकर 25,476.10 पर बंद हुआ।