Header Image

3000 करोड़ का मेगा IPO, इस दिन होगा लॉन्च

3000 करोड़ का मेगा IPO, इस दिन होगा लॉन्च

Last Updated Sep - 29 - 2025, 10:40 AM | Source : Fela News

WeWork India IPO: वीवर्क इंडिया शेयर मार्केट में उतरने जा रही है. निवेशक 3 से 7 अक्टूबर तक कंपनी के आईपीओ में निवेश कर पाएंगे.
3000 करोड़ का मेगा IPO
3000 करोड़ का मेगा IPO

WeWork India IPO: वीवर्क इंडिया (WeWork India) अब भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है. निवेशक 3 से 7 अक्टूबर तक इसके आईपीओ में निवेश कर सकेंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन 1 अक्टूबर से शुरू होगा. कंपनी का लक्ष्य प्राइमरी मार्केट से 3000 करोड़ रुपये जुटाने का है, लेकिन अभी प्राइस बैंड घोषित नहीं हुआ है।

आरएचपी के मुताबिक यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी कंपनी को इससे कोई नई कैपिटल नहीं मिलेगी. मौजूदा निवेशक 4.63% हिस्सेदारी बेचेंगे, जिससे कंपनी की ग्रोथ पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।

कंपनी का मुख्य मकसद अपने शेयरों को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट कर विजिबिलिटी बढ़ाना और मौजूदा शेयरहोल्डर्स को लिक्विडिटी देना है। इससे भारत में इसके स्टॉक्स के लिए एक पब्लिक मार्केट भी तैयार होगा।

वीवर्क इंडिया ने पहले वीवर्क ग्लोबल से निवेश और बाद में 500 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई थी। फिलहाल यह बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, नोएडा, मुंबई, गुरुग्राम, दिल्ली और चेन्नई में काम कर रही है। कंपनी 77 लाख स्क्वायर फीट एरिया मैनेज करती है, जिसमें 70 लाख स्क्वायर फीट ऑपरेशनल है। इसकी डेस्क क्षमता 1.03 लाख है और कंपनी में 500 कर्मचारी हैं। शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

हालांकि ग्रे मार्केट में फिलहाल इसके शेयरों में कोई प्रीमियम नहीं दिख रहा और यह फ्लैट ट्रेड कर रहे हैं।

Share :

Trending this week

जुलाई से बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

Jun - 06 - 2026

DA Hike News: जहां एक ओर केंद्र सरकार के कर्मचारी 8वें वेतन आयोग ... Read More

सोना हुआ धड़ाम!

Jun - 06 - 2026

 

Gold-Silver Price Today on June 6: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे... Read More

RBI फैसले से पहले सेंसेक्स 74 हजार पार

Jun - 05 - 2026

Share Market Today on June 5:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अहम ब्याज दर फैसले स... Read More