Fela News Lifestyle Header Banner

आज से UPI के नए नियम लागू: अब बैलेंस चेक, पेमेंट और ऑटो पेमेंट पर लिमिट तय हुई, जानें नए नियम क्या हैं

आज से UPI के नए नियम लागू: अब बैलेंस चेक, पेमेंट और ऑटो पेमेंट पर लिमिट तय हुई, जानें नए नियम क्या हैं

Last Updated Aug - 02 - 2025, 10:31 AM | Source : Fela News

New UPI Rules from August 1: NPCI के मुताबिक, हर महीने UPI पर करीब 16 अरब लेनदेन होते हैं। अप्रैल और मई में कई बार UPI काम नहीं कर रहा था। अब नए नियमों से सिस्ट
आज से UPI के नए नियम लागू
आज से UPI के नए नियम लागू

UPI New Rules from 1 August: 1 अगस्त 2025 से पूरे देश में UPI पेमेंट से जुड़े कुछ नए नियम लागू हो गए हैं। ये बदलाव सीधे आपके रोज़ाना के इस्तेमाल जैसे बैलेंस चेक करने, पेमेंट स्टेटस देखने और ऑटो पेमेंट पर असर डालेंगे। अगर आप दिन में कई बार UPI ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो अब सावधान हो जाइए क्योंकि कुछ चीज़ों पर लिमिट लगा दी गई है।

क्या-क्या बदला है?

बैलेंस चेक की लिमिट

  • अब आप एक दिन में सिर्फ 50 बार ही अपना बैंक बैलेंस UPI ऐप पर देख सकते हैं। पहले कोई लिमिट नहीं थी।

ऑटो पेमेंट का समय तय

  • Netflix, SIP या किसी भी ऐप के ऑटोपेमेंट अब सिर्फ दो टाइम स्लॉट में होंगे — सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर 1 से शाम 5 बजे के बीच।

हिस्ट्री चेक की लिमिट

  • अब आप किसी एक UPI ऐप से दिन में सिर्फ 25 बार ही ट्रांजैक्शन डिटेल्स या हिस्ट्री देख पाएंगे।

पेमेंट स्टेटस लिमिट

  • किसी पेमेंट के बाद आप दिन में केवल 3 बार ही उसका स्टेटस देख सकते हैं। हर बार के बीच 90 सेकंड का अंतर रखना जरूरी है।

पेमेंट रिवर्सल की लिमिट

  • एक महीने में आप सिर्फ 10 बार ही रिवर्सल (पैसे वापसी) की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। किसी एक व्यक्ति या दुकानदार से पैसे वापसी की लिमिट 5 बार तक है।

क्यों किए गए ये बदलाव?

  • हर महीने UPI पर करीब 16 अरब ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। अप्रैल और मई में कई बार UPI काम नहीं कर रहा था। इसकी वजह थी – बार-बार बैलेंस चेक और पेमेंट स्टेटस जैसी चीज़ों से सर्वर पर ज़्यादा लोड। अब नए नियमों से सिस्टम पर दबाव कम होगा और आपकी पेमेंट पहले से ज़्यादा तेज़ और भरोसेमंद होगी।

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More