Header Image

रेपो रेट में बदलाव नहीं, शेयर बाजार पर दबाव; टैरिफ बढ़ने की आशंका से चिंता

रेपो रेट में बदलाव नहीं, शेयर बाजार पर दबाव; टैरिफ बढ़ने की आशंका से चिंता

Last Updated Aug - 06 - 2025, 12:09 PM | Source : Fela News

Share Market Today: आज रेपो रेट पर RBI का फैसला आने से पहले शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही गिरावट आ गई।
शेयर बाजार पर दबाव
शेयर बाजार पर दबाव

Share Market Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट 5.5% पर ही रखने का फैसला किया है। यह निर्णय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिया गया। फैसले से पहले शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला था, लेकिन शुरुआती तेजी के बाद सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 80,679.8 पर और निफ्टी 27 अंक लुढ़ककर 24,622.6 पर आ गया।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे। अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और बीईएल में 1.72% तक की बढ़त दर्ज हुई। वहीं, सन फार्मा, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई। मिडकैप इंडेक्स 0.17% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30% गिरा।

ट्रंप के बयान का असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मा आयात पर 250% तक और जल्द ही सेमीकंडक्टर-चिप पर भी टैरिफ लगाने की योजना का ऐलान किया है। इस वजह से निवेशक सतर्क हो गए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार पर ट्रंप के इन बयानों का सीधा असर दिखेगा।

कौन से सेक्टर दबाव में?

निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.92% की सबसे बड़ी गिरावट आई। निफ्टी FMCG 0.26% और निफ्टी रियल्टी 0.82% गिरा। वहीं, निफ्टी बैंक 0.13% चढ़ा। निफ्टी पैक में भारती एयरटेल सबसे ज्यादा मुनाफे में रहा, जबकि कोल इंडिया में 1.41% की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई।

वैश्विक बाजार का हाल

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए—डॉव जोन्स 0.14%, नैस्डैक 0.65% और एसएंडपी 500 0.49% गिरा। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा—जापान का निक्केई 225 0.62% चढ़ा, चीन और हांगकांग हरे निशान में रहे, लेकिन दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.21% गिरा। मंगलवार को एफपीआई ने 22 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 3,840 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More