Last Updated Nov - 15 - 2025, 11:09 AM | Source : Fela News
Mutual Funds: फार्मा कंपनी कोहांस लाइफसाइंसेज के शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट आई। शेयर 2.2% टूटकर 615 रुपए पर बंद हुआ।
Mutual Funds: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को Cohance Lifesciences के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 2.2% टूटकर 615 रुपये पर बंद हुए, जो जून 2024 के बाद का सबसे निचला स्तर है। लगातार 12 दिनों से शेयर गिर रहा है और अब तक कुल 28.40% टूट चुका है।
गिरावट कब शुरू हुई?
यह गिरावट अक्टूबर के आखिरी दिनों में शुरू हुई, जब कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर वी. प्रसाद राजू ने इस्तीफा दिया। इसके बाद सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजों ने शेयर पर और दबाव बढ़ा दिया।
हालांकि, खराब दौर के बावजूद शेयर ने लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दिया है —
म्यूचुअल फंड्स को भारी नुकसान
लगातार गिरावट से घरेलू म्यूचुअल फंड्स को भी बड़ा झटका लगा है। सितंबर तिमाही तक 30 फंड्स की 16.49% हिस्सेदारी थी। कीमत गिरने से फंड हाउस को करीब 1545 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
कंपनी में हिस्सेदारी रखने वाले प्रमुख फंड्स:
कंपनी के तिमाही नतीजे कमजोर
2025-26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 52% घटकर 66.39 करोड़ रह गया।
ये भी पढ़ें: