Header Image

धमाका! PhonePe IPO मंजूर, निवेशकों के लिए बड़ा कमाई मौका आज

धमाका! PhonePe IPO मंजूर, निवेशकों के लिए बड़ा कमाई मौका आज

Last Updated Feb - 13 - 2026, 10:19 AM | Source : Fela News

PhonePe IPO: फिनटेक कंपनी PhonePe को IPO लाने के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने इसके लिए पिछले साल सितंबर में ड्राफ्ट दस्तावेज जमा किए थे.
PhonePe IPO मंजूर
PhonePe IPO मंजूर

PhonePe IPO:डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe को आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर Securities and Exchange Board of India (सेबी) से मंजूरी मिल गई है. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले साल सितंबर में कॉन्फिडेंशियल रूट से ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए थे. इस आईपीओ में वॉलमार्ट, Microsoft और Tiger Global जैसे मौजूदा निवेशक अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकते हैं.

PhonePe की शुरुआत 2015 में हुई थी और यह अमेरिकी रिटेल कंपनी Walmart के स्वामित्व में है. आज यह भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म में शामिल है. दिसंबर 2025 तक कंपनी का UPI ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में करीब 45 प्रतिशत मार्केट शेयर रहा.

कंपनी ने अपने ड्राफ्ट पेपर्स में कहा है कि डिजिटल पेमेंट्स उसकी ग्रोथ का मुख्य आधार बने रहेंगे. PhonePe का फोकस यूजर बेस बढ़ाने और देशभर में अपनी सेवाओं का विस्तार करने पर है.

National Payments Corporation of India (NPCI) के डेटा के अनुसार, एक महीने में हुए 2,160 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन में से 980 करोड़ ट्रांजैक्शन PhonePe के जरिए हुए. कंपनी के पास 60 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं और यह करीब 5 करोड़ व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट सेवाएं दे रही है.

यह भी पढ़े 

चांदी खरीदने के सर्वोत्तम सुझाव: 1 किलो कब, कहां और कैसे खरीदें 

Share :

Trending this week

FD समय से पहले तोड़ी तो लगेगा झटका!

May - 26 - 2026

Fixed Deposit:फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को आज भी सबसे सुरक्षित निवे... Read More

सोना फिर हुआ महंगा!

May - 26 - 2026

Gold Silver Price Today, 26 May 2026:देश में बढ़ती महंगाई के बीच अब सोना और चां... Read More

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट!

May - 26 - 2026

Stock Market Live Today: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 26 मई... Read More