Fela News Lifestyle Header Banner

मील कार्ड से टैक्स बचत का सही तरीका, ITR में भूलें नहीं

मील कार्ड से टैक्स बचत का सही तरीका, ITR में भूलें नहीं

Last Updated Apr - 24 - 2026, 04:07 PM | Source : Fela News

मील कार्ड से टैक्स बचाना आसान, पर सही लिमिट और ITR रिपोर्टिंग जरूरी. छोटी गलती भी नोटिस दिला सकती है, जानिए सही नियम, टैक्स रिजीम और बचाव के आसान तरीके।
मील कार्ड से टैक्स बचत का सही तरीका
मील कार्ड से टैक्स बचत का सही तरीका

अगर आप सैलरीड कर्मचारी हैं और आपकी कंपनी आपको Sodexo, Pluxee या Zaggle जैसे मील कार्ड देती है, तो यह सिर्फ खाने-पीने का साधन नहीं, बल्कि टैक्स बचाने का स्मार्ट तरीका भी बन सकता है. हालांकि इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब आप इसके नियमों को सही तरह समझें और ITR भरते समय कोई गलती न करें.

क्या है मील कार्ड का टैक्स फायदा?

मील कार्ड आज कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले सबसे पॉपुलर बेनिफिट्स में शामिल है. इसका इस्तेमाल खाने-पीने और ग्रोसरी पर किया जाता है. आयकर नियमों के मुताबिक, AY 2026-27 (FY 2025-26) तक इस पर टैक्स छूट सिर्फ पुराने टैक्स रिजीम में मिलती है. इसमें प्रति मील 50 रुपये तक की छूट दी जाती है, जिससे सालभर में अच्छी बचत हो सकती है.

नए नियमों में क्या बदला?

टैक्स ईयर 2026-27 से नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब मील कार्ड का फायदा पुराने और नए दोनों टैक्स रिजीम में मिलेगा. सबसे बड़ी राहत यह है कि छूट की लिमिट बढ़ाकर 200 रुपये प्रति मील कर दी गई है, जिससे कर्मचारियों को ज्यादा टैक्स सेविंग का मौका मिलेगा.

ITR भरते समय न करें ये गलती

ITR फाइल करते समय सबसे जरूरी है कि आप अपने Form 16 को ध्यान से जांचें. आमतौर पर मील कार्ड का अमाउंट अलग से नहीं दिखता, बल्कि perquisites में शामिल होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भले ही यह टैक्स-फ्री बेनिफिट हो, फिर भी इसे ITR में ‘exempt perquisites’ के तहत सही तरीके से दिखाना जरूरी है.

अगर मील कार्ड की वैल्यू तय सीमा से ज्यादा है, तो अतिरिक्त राशि टैक्सेबल सैलरी में जुड़ जाती है. ऐसे में इसे Schedule S में Section 17(2) के तहत सही रिपोर्ट करना जरूरी है. कई लोग इसे पूरी तरह टैक्स-फ्री मानकर गलती कर बैठते हैं, जिससे बाद में टैक्स नोटिस या पेनाल्टी का खतरा बढ़ जाता है.

कैसे उठाएं पूरा फायदा?

मील कार्ड तभी फायदेमंद है जब आप इसका सही इस्तेमाल करें और खर्च आपकी जरूरत के अनुसार हो. साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि Form 16 और ITR में दी गई जानकारी पूरी तरह मैच करे.

कुल मिलाकर, मील कार्ड आपके लिए बचत का शानदार मौका है, लेकिन सही जानकारी और सावधानी के साथ ही इसका असली फायदा उठाया जा सकता है।

यह भी पढ़े 

Share Market Today: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More