Fela News Lifestyle Header Banner

ईरान-इजरायल तनाव और अमेरिकी हमलों के बीच गिरा रुपया, भारतीय बाजार में भारी गिरावट

ईरान-इजरायल तनाव और अमेरिकी हमलों के बीच गिरा रुपया, भारतीय बाजार में भारी गिरावट

Last Updated Jun - 23 - 2025, 02:20 PM | Source : Fela News

Stock Market News: शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1,046.30 अंक यानी 1.29% बढ़कर 82,408.17 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 319.15 अंक यानी 1.29% चढ़कर 25,112.40 पर पह
भारतीय बाजार में भारी गिरावट
भारतीय बाजार में भारी गिरावट

Stock Market Crash:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे भारतीय शेयर बाजार पर दिखने लगा है। सोमवार, 23 जून 2025 को हफ्ते की शुरुआत बाजार के लिए भारी गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलते ही सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूट गया, और 9:45 बजे तक सेंसेक्स 863.78 अंक गिरकर 81,544.39 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 182.90 अंक लुढ़ककर 24,929.50 पर खुला।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर बमबारी के बाद वेस्ट एशिया में तनाव काफी बढ़ गया है। Geojit Investment के डॉ. वी. के. विजय कुमार का कहना है कि संकट गहरा जरूर हुआ है, लेकिन इसका असर फिलहाल बाजार पर सीमित रह सकता है।

गिरावट के बावजूद कुछ शेयरों में तेजी

बाजार में गिरावट के बीच भी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 1.64% की बढ़त देखी गई। भारती एयरटेल का शेयर भी 0.39% चढ़ा।

नुकसान में रहे ये प्रमुख शेयर

  • इन्फोसिस: 2.01% गिरा
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर: 1.64% नीचे
  • एचसीएल टेक: 1.24% गिरा
  • एशियन पेंट्स: 1.30% टूट
  • पावर ग्रिड: 1.19% लुढ़का

शुक्रवार को बाजार में तेजी

  • इससे पहले शुक्रवार को बाजार में मजबूती देखी गई थी।
  • सेंसेक्स 1,046.30 अंक चढ़कर 82,408.17 पर बंद हुआ था।
  • निफ्टी 319.15 अंक की तेजी के साथ 25,112.40 पर पहुंचा था।

रुपये पर भी दिखा असर

सोमवार को रुपया 17 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले 86.76 पर खुला, जबकि पिछले दिन यह 86.59 पर बंद हुआ था।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More