Fela News Lifestyle Header Banner

Rupee vs Dollar today डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर, कारोबार के अंत में 85.48 पर बंद

Rupee vs Dollar today डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर, कारोबार के अंत में 85.48 पर बंद

Last Updated May - 30 - 2025, 10:51 AM | Source : Fela News

Dollar vs Rupees: आज रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 85.48 पर बंद हुई। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार की मजबूती और विदेशी निवेश से गिरावट ज्यादा नहीं हुई
डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर
डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर

Dollar vs Rupees: गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 85.48 पर बंद हुआ। इसकी वजह डॉलर का अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होना और दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी रही। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी निवेश ने गिरावट को कुछ हद तक थामा।

रुपये का उतार-चढ़ाव

रुपया दिन की शुरुआत में 85.56 पर खुला, फिर गिरकर 85.62 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 85.40 के उच्चतम स्तर तक गया, लेकिन अंत में 85.48 पर बंद हुआ, जो बुधवार के मुकाबले 10 पैसे कमजोर है। बुधवार को रुपया 85.38 पर बंद हुआ था।

डॉलर पर दबाव क्यों बढ़ा?

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स में तेजी और तेल की महंगी कीमतों ने रुपये पर दबाव डाला। साथ ही महीने के अंत में डॉलर की मांग और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भी रुपया कमजोर हो सकता है। उन्होंने बताया कि डॉलर-रुपया की कीमत 85.15 से 85.80 के बीच रह सकती है।

डॉलर इंडेक्स में उछाल

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.11% बढ़कर 99.89 पर पहुंच गया। अमेरिकी अदालत ने ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक लगाई है, जिससे व्यापार में अनिश्चितता कम होने की उम्मीद बनी है और डॉलर मजबूत हुआ है।

तेल हुआ महंगा

वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.25% बढ़कर 65.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

घरेलू बाजार और निवेश

बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 320 अंक चढ़कर 81,633.02 और निफ्टी 81 अंक बढ़कर 24,833.60 पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 4,662.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भारत की अर्थव्यवस्था पर नजर

आरबीआई ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि 2025-26 में भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। हालांकि, अप्रैल 2025 में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ग्रोथ मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और पावर सेक्टर की कमजोरी के चलते घटकर 2.7% रह गई है।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More