Header Image

सेंसेक्स 127 अंक गिरा, निफ्टी 25000 के नीचे, बाजार की कमजोर शुरुआत।

सेंसेक्स 127 अंक गिरा, निफ्टी 25000 के नीचे, बाजार की कमजोर शुरुआत।

Last Updated May - 19 - 2025, 11:24 AM | Source : Fela News

Stock Market Today:पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार में गिरावट रही। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200.15 अंक यानी 0.24% टूटकर 82,330.59 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स 127 अंक गिरा
सेंसेक्स 127 अंक गिरा

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह करीब 9:15 बजे सेंसेक्स 127 अंक गिरकर 82,244 पर खुला। वहीं, निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 25,024 पर था, लेकिन बाद में यह 25 हजार के नीचे चला गया। इन्फोसिस और TCS जैसे बड़े IT शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार नीचे आया। हालांकि, बैंक और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में थोड़ी मजबूती दिखी, जिससे बाजार में मिला-जुला रुख रहा।

पिछले हफ्ते भी बाजार रहा था कमजोर

शुक्रवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 200 अंक टूटकर 82,330 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 42 अंक गिरकर 25,019 पर बंद हुआ था।

एफपीआई का भरोसा अब भी कायम

अमेरिका की रेटिंग में कटौती के कारण वहां के बाजारों में गिरावट आई और डाउ जोंस करीब 300 अंक नीचे चला गया। इसके बावजूद विदेशी निवेशकों (FPI) का भारतीय बाजार पर भरोसा बना हुआ है। मई में अब तक उन्होंने भारतीय शेयरों में 18,620 करोड़ रुपये लगाए हैं। अप्रैल में भी उन्होंने 4,223 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इससे पहले तीन महीनों तक एफपीआई ने लगातार भारतीय बाजार से पैसे निकाले थे।

बड़ी कंपनियों में बनेगी मजबूती

विशेषज्ञों का मानना है कि एफपीआई की खरीदारी आगे भी जारी रह सकती है, जिससे बड़ी कंपनियों के शेयर मजबूत रहेंगे। डिपॉजिटरी डेटा के मुताबिक, 16 मई तक एफपीआई की कुल निकासी घटकर 93,731 करोड़ रुपये रह गई है। अप्रैल के मध्य से शुरू हुई एफपीआई की खरीदारी मई में भी जारी है।

Share :

Trending this week

सोना-चांदी सस्ता

Apr - 13 - 2026

Gold-Silver Price: पिछले हफ्ते तेजी दिखाने के बाद अब सोना और चांदी अ... Read More

8वां वेतन आयोग लागू

Apr - 13 - 2026

8th Pay commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी इन ... Read More

सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का

Apr - 13 - 2026

Share Market Today:ईरान-अमेरिका शांति वार्ता के विफल होने और कच्चे ... Read More