Fela News Lifestyle Header Banner

सेंसेक्स 64 अंक टूटा, निफ्टी भी आज लाल बंद

सेंसेक्स 64 अंक टूटा, निफ्टी भी आज लाल बंद

Last Updated Oct - 24 - 2025, 11:20 AM | Source : Fela News

शेयर मार्केट ने शुक्रवार को तेजी से शुरूआत की, लेकिन जल्दी ही सेंसेक्स 64 अंक गिर गया और निफ्टी भी नीचे चला गया।
सेंसेक्स 64 अंक टूटा
सेंसेक्स 64 अंक टूटा

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने 24 अक्टूबर, शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की, लेकिन यह उछाल ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 110.83 अंक ऊपर 84,667.23 पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी 50 43.7 अंक की तेजी के साथ 25,935.10 पर ओपन हुआ। हालांकि, इसके तुरंत बाद ही दोनों इंडेक्स गिरावट में चले गए।

सुबह 9:25 बजे तक, सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 84,478 पर और निफ्टी 50 18 अंक फिसलकर 25,873 पर ट्रेड कर रहा था।

बीएसई के टॉप गेनर:

आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, भारती एयरटेल

बीएसई के टॉप लूजर:

हिंदुस्तान यूनिलिवर, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, टाइटन

गुरुवार का बाजार:

23 अक्टूबर को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 130.06 अंक ऊपर 84,556.40 पर और निफ्टी 50 22.80 अंक बढ़कर 25,891.40 पर बंद हुआ। बीएसई बास्केट में टॉप गेनर रहे: आईएनएफ़ाई, टीसीएस, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, टाइटन, एचसीएल टेक। टॉप लूजर: इटरनल, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट।

निफ्टी के विभिन्न सेक्टर्स में निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी फिन सर्विस, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी में तेजी रही। वहीं, निफ्टी मिडकैप, स्मालकैप और ऑटो लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई बास्केट में 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर गिरावट में बंद हुए।

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More