Last Updated Oct - 14 - 2025, 11:28 AM | Source : Fela News
14 अक्टूबर को शेयर मार्केट हरे निशान में खुला। सेंसेक्स 77 अंक बढ़कर 82,404.54 पर और निफ्टी 50 50 अंक की तेजी के साथ 25,277 पर ओपन हुआ।
Stock Market News:14 अक्टूबर, मंगलवार को भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 77.49 अंक या 0.09% बढ़कर 82,404.54 पर ओपन हुआ, जबकि निफ्टी 50 50.20 अंक या 0.20% की तेजी के साथ 25,277.55 पर ट्रेड करने लगा।
सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 208 अंकों की तेजी लेकर 82,534 पर था और निफ्टी 50 71 अंकों की उछाल के साथ 25,298 पर ट्रेड कर रहा था।
बीएसई के टॉप गेनर: HCL टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, रिलायंस, BEL
बीएसई के टॉप लूजर: एक्सिस बैंक, इटरनल, मारुति, अडानी पोर्ट
सोमवार का रिव्यू (13 अक्टूबर):
सप्ताह के पहले दिन मार्केट में गिरावट रही। सेंसेक्स 173.77 अंक गिरकर 82,327.05 पर और निफ्टी 50 58 अंक गिरकर 25,227.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर थे, जबकि 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
बीएसई टॉप गेनर (सोमवार): अडानी पोर्ट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल – अडानी पोर्ट में सबसे ज्यादा 2.04% उछाल।
बीएसई टॉप लूजर (सोमवार): टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, पावरग्रिड