Fela News Lifestyle Header Banner

सेंसेक्स 220 अंक उछला, निफ्टी 25,550 के पार पहुंचा

सेंसेक्स 220 अंक उछला, निफ्टी 25,550 के पार पहुंचा

Last Updated Nov - 10 - 2025, 11:15 AM | Source : Fela News

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार की शुरुआत हल्की रही। सेंसेक्स 18 अंक गिरकर 83,198 पर और निफ्टी 11 अंक बढ़कर 25,503 पर खुला।
सेंसेक्स 220 अंक उछला
सेंसेक्स 220 अंक उछला

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 10 नवंबर को सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत मामूली रही। बीएसई सेंसेक्स लाल निशान में और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान में खुला।

शुरुआत में सेंसेक्स 18 अंक गिरकर 83,198 पर और निफ्टी 11 अंक बढ़कर 25,503 पर खुला। हालांकि कुछ देर बाद सेंसेक्स बढ़त में आ गया और 9:25 बजे तक 207 अंक चढ़कर 84,423 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 40 अंक बढ़कर 25,533 पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई के 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली।

टॉप गेनर: एशियन पेंट, टाइटन, एचसीएल टेक, आईटीसी

टॉप लूजर: पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, इटरनल

पिछला सत्र:

शुक्रवार, 7 नवंबर को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 94 अंक टूटकर 83,216 पर और निफ्टी 17 अंक गिरकर 25,492 पर बंद हुआ था।

टॉप गेनर: बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट

टॉप लूजर: भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, रिलायंस, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर

यह भी पढ़ें:  

Gold Price Today: सोने की घटती कीमतें जानें 8 नवंबर का नया रेट

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More