Fela News Lifestyle Header Banner

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, बाजार की सुस्त शुरुआत आज

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, बाजार की सुस्त शुरुआत आज

Last Updated Oct - 08 - 2025, 11:15 AM | Source : Fela news

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई. बीएसई सेंसेक्स 27 अंक गिरकर 81,899.51 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 भी 28 अंक फिसलकर 25,079.75 पर ओपन हुआ.
बाजार की सुस्त शुरुआत आज
बाजार की सुस्त शुरुआत आज

Share Market News:बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 27.24 अंक या 0.03% गिरकर 81,899.51 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 28.55 अंक या 0.11% फिसलकर 25,079.75 पर लाल निशान में खुला।

हालांकि बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर ट्रेड करने लगे। सुबह 9:25 बजे तक टाइटन, इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा टॉप गेनर थे, जबकि टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, इटरनल और सन फार्मा टॉप लूजर रहे।

मंगलवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स 136.63 अंक चढ़कर 81,926.75 और निफ्टी 30.65 अंक बढ़कर 25,108.30 पर बंद हुआ था। रियल्टी, बैंकिंग, ऑयल एंड गैस और एनर्जी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। वहीं बीएसई पर भारती एयरटेल, एचसीएलटेक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर रहे, जबकि एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और ट्रेंट जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें:  सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आज का रेट

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More