Header Image

मजबूत शुरुआत के साथ शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

मजबूत शुरुआत के साथ शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

Last Updated Nov - 06 - 2025, 11:13 AM | Source : Fela News

Share Market Updates: आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऊपर हैं. एशियन पेंट्स, इंडिगो और महिंद्रा एंड महिंद्
मजबूत शुरुआत के साथ शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
मजबूत शुरुआत के साथ शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

Share Market Updates: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार, 6 नवंबर को तेजी के साथ शुरुआत की. ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 349 अंक बढ़कर 83,808 और निफ्टी 60 अंक चढ़कर 25,658 पर पहुंच गया. निवेशकों का मूड भी आज मजबूत दिखा।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स और सन फार्मा के शेयर बढ़त में हैं। वहीं निफ्टी 50 में हिंडाल्को, ग्रासिम, जोमैटो, श्रीराम फाइनेंस और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट आई है।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में आज बढ़त दर्ज हुई। जापान का निक्केई 1.45%, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.5% और ऑस्ट्रेलिया का ASX/S&P 200 करीब 0.58% चढ़ा।

अमेरिकी बाजार भी 4 नवंबर को बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स 225 अंक चढ़ा, S&P 500 में 0.37% और नैस्डैक में 0.65% की तेजी रही।

डॉलर और रुपया

डॉलर इंडेक्स 0.11% गिरकर 99.99 पर पहुंच गया। बुधवार को रुपया भी डॉलर के मुकाबले 0.15% गिरकर 88.66 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: 

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट… भारत में 10 हजार सस्ता तो पाकिस्तान में

Share :

Trending this week

LIC से वेदांता तक ये स्टॉक्स आज करेंगे धमाल

Apr - 15 - 2026

Stocks in news: सोमवार, 13 अप्रैल को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव ... Read More

अमेरिका-ईरान सुलह उम्मीद से उछला बाजार

Apr - 15 - 2026

Share Market: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की... Read More

आज शेयर बाजार बंद क्यों? जानें ट्रेडिंग नहीं होने की वजह

Apr - 14 - 2026

Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार आज, 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबा साहे... Read More