Fela News Lifestyle Header Banner

यूएस फेड रेट कट उम्मीद से सेंसेक्स 210 अंक चढ़ा, इन्फोसिस समेत कई स्टॉक्स में बढ़त

यूएस फेड रेट कट उम्मीद से सेंसेक्स 210 अंक चढ़ा, इन्फोसिस समेत कई स्टॉक्स में बढ़त

Last Updated Sep - 12 - 2025, 10:22 AM | Source : Fela News

Stock Market Today: एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी रही। हांगकांग का हैंगसेंग 1.65% चढ़ा, जापान का निक्केई 0.56% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.15% बढ़कर बंद हुआ।
यूएस फेड रेट कट उम्मीद से सेंसेक्स 210 अंक चढ़ा
यूएस फेड रेट कट उम्मीद से सेंसेक्स 210 अंक चढ़ा

Stock Market News: शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 210 अंक (0.26%) ऊपर चढ़ा और निफ्टी 50 भी 25,000 के पार पहुंच गया। इन्फोसिस के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली।

तेजी क्यों आई?

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में मजबूती और यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट तक कटौती की उम्मीद ने बाजार को सहारा दिया है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी दिखी—हांगकांग का हैंगसेंग 1.65%, जापान का निक्केई 0.56%, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.15% और चीन का सीएसआई 300 0.01% ऊपर चढ़ा। अमेरिकी बाजार भी मजबूत रहे—डाउ जोन्स 1.36%, एसएंडपी 500 0.85% और नैस्डेक 0.72% ऊपर बंद हुआ।

एक्सपर्ट्स की राय

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने से बाजार गिरा था, लेकिन अब व्यापार वार्ता फिर से शुरू होने के संकेतों ने निवेशकों का भरोसा लौटाया है।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More