Fela News Lifestyle Header Banner

Share Market: सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी उछला; निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

Share Market: सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी उछला; निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

Last Updated May - 21 - 2026, 11:39 AM | Source : Fela News

Share Market Updates: वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के दम पर शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे.
सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी उछला
सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी उछला

Share Market Today on May 21: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली. वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में खरीदारी का माहौल बन गया. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 414 अंकों की छलांग लगाकर 75,732 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 171 अंक उछलकर 23,830 पर पहुंच गया. बाजार की इस शानदार शुरुआत ने निवेशकों में उत्साह भर दिया.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का बाजार पर बड़ा असर पड़ा, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अंतिम चरण में है. इस खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 5 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई और ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया. तेल सस्ता होने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव कम होने की उम्मीद जगी, जिससे निवेशकों ने राहत की सांस ली.

सिर्फ घरेलू ही नहीं, एशियाई बाजारों में भी आज शानदार तेजी देखने को मिली. जापान का निक्केई इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. निवेशकों को उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट तनाव कम होने से वैश्विक बाजारों में स्थिरता लौट सकती है.

वहीं अमेरिकी बाजार भी बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुए. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 645 अंकों की बड़ी बढ़त के साथ 50,009 पर बंद हुआ. S&P 500 में 1.08 फीसदी और नैस्डैक में 1.54 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. टेक और एनर्जी शेयरों में जोरदार खरीदारी ने अमेरिकी बाजारों को सपोर्ट दिया.

हालांकि आज सुबह तेल की कीमतों में हल्की रिकवरी भी देखने को मिली. सप्लाई बाधित होने की आशंकाओं के चलते WTI क्रूड 99 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड में भी तेजी दर्ज की गई. इसके बावजूद बाजार में फिलहाल सकारात्मक माहौल बना हुआ है और निवेशकों की नजर अब वैश्विक घटनाक्रम और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़े 

Dollar vs Rupee: डॉलर के आगे फिर टूटा रुपया, 9वें दिन बढ़ी बड़ी टेंशन

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More